त्योहारों पर शांति व्यवस्था सर्वोपरि, उपद्रवियों पर होगी सख्त कार्रवाई: CM योगी


रिपोर्ट-मुस्तकीम मंसूरी 

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अधिकारियों को दिए निर्देश, LPG कालाबाजारी और लापरवाही पर भी सख्ती के संकेत

लखनऊ। आगामी पर्व-त्योहारों को देखते हुए योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) के माध्यम से प्रदेशभर के प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि त्योहारों की गरिमा और परंपरा के दायरे में ही सभी आयोजन हों, किसी भी प्रकार का उपद्रव या माहौल बिगाड़ने की कोशिश किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था सर्वोपरि है और इसे बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने निर्देश दिए कि संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जाए तथा पुलिस और प्रशासन के अधिकारी लगातार निगरानी बनाए रखें।
उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। किसी भी प्रकार की अफवाह, विवाद या छोटी घटना को नजरअंदाज न किया जाए। CM ने कहा, “कोई भी घटना छोटी नहीं होती, हर सूचना को गंभीरता से लेकर तत्काल कार्रवाई की जाए।”
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को चेताया कि लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी जिलों में शांति और कानून व्यवस्था हर हाल में सुनिश्चित की जाए, इसके लिए स्थानीय स्तर पर बैठकें कर रणनीति बनाई जाए।
बैठक में मुख्यमंत्री ने आवश्यक सेवाओं पर भी विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि LPG गैस की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
इसके अलावा गौ संरक्षण को लेकर भी मुख्यमंत्री ने गंभीरता दिखाई और कहा कि निराश्रित गो-आश्रय स्थलों में साफ-सफाई, चारे और पानी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसमें किसी भी प्रकार की कमी पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।
अंत में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रशासन का लक्ष्य यह होना चाहिए कि त्योहार शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न हों, जिससे प्रदेश में भाईचारा और सामाजिक समरसता बनी रहे।

Comments

Popular posts from this blog

जमा-ए-अनवर पब्लिक स्कूल में प्ले ग्रुप से कक्षा 8वीं तक का परीक्षा फल वितरण हुआ रिपोर्ट कार्ड देखकर बच्चों के खिल उठे चेहरे*

बरेली शहर सीट पर सपा के ‘एजुकेशन आइकन’ मोहम्मद कलीमुद्दीन की दमदार दावेदारी, हजारों छात्रों को डॉक्टर-इंजीनियर बनाकर बनाई मजबूत पहचान

पुलिस ने उसके बाप व भाई का भी धारा 170 बी एन एस एस में चालान कर एसडीएम नगीना की न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को जमानत नहीं मिलने पर बेकसूर बाप बेटे को जाना पड़ गया जेल।