मस्जिद नादिर खा में जश्न ए कुरान बड़ी धूम धाम से मनाया गया मुफ्ती हसन मियां ने लोगो से अल्लाह के बताए हुए नेक रस्ते पर चलने के लिए कहाl*

शाहिद खान संवाददाता पीलीभीत*
पीलीभीत :मोहल्ला मोहम्मद वासिल मस्जिद नादिर खा में कुरान मुकम्मल होने पे जश्न ए कुरान बड़ी धूमधाम से मनाया गया जिसमें सैकडो की तदाद में लोगों ने कुरआन मुकम्मल होने पर खुशियां मनाई, मस्जिद के इमाम हाफ़िज़ शादाब क़दीरी और हाफ़िज़ अब्दुल्ला हक ने रमज़ान के पाक महीने में नादिर खा मस्जिद में कुरान सुनाया, कुरान मुकम्मल होने पर लोगों ने खुशियां मनाई और मस्जिद के कमेटी ने मिठाइयां बाटी, आज के कार्यक्रम में मौलाना मुफ्ती हसन मियां कदीरी साहब और उनके साहबजादे तब्शीर उल हसन, हबीब उल हसन,वकार उल हसन,और खानकाहे सूफी अनवर अली साहब के सज्जादा नशी डॉ. बिलाल चिश्ती पहुंचे मुफ्ती हसन मियां ने अल्लाह के बताए हुए नेक रास्ते पर चलने के लिए लोगों से कहा, मस्जिद की कमेटी ने इमाम हाफ़िज़ शादाब क़दीरी और हाफ़िज़ अब्दुल्ला हक  को इनाम से नवाजा प्रोग्राम के आखिर में देश और दुनिया के लिए दुआ ए खैर की गाई इस मस्जिद के सदर इरशाद अहमद एडवोकेट, नायब सदर मुकर्रम अली खान, सदस्य शमशाद मियां, हाजी सैयद अजीमुल हसन, सैयद आफताब, मोहम्मद शफी, मोहम्मद जाकिर, मोहम्मद फुरकान, मोहम्मद तालीम हैं

Comments

Popular posts from this blog

जमा-ए-अनवर पब्लिक स्कूल में प्ले ग्रुप से कक्षा 8वीं तक का परीक्षा फल वितरण हुआ रिपोर्ट कार्ड देखकर बच्चों के खिल उठे चेहरे*

बरेली शहर सीट पर सपा के ‘एजुकेशन आइकन’ मोहम्मद कलीमुद्दीन की दमदार दावेदारी, हजारों छात्रों को डॉक्टर-इंजीनियर बनाकर बनाई मजबूत पहचान

पुलिस ने उसके बाप व भाई का भी धारा 170 बी एन एस एस में चालान कर एसडीएम नगीना की न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को जमानत नहीं मिलने पर बेकसूर बाप बेटे को जाना पड़ गया जेल।