UPSC में मुस्लिम छात्र-छात्राओं की शानदार कामयाबी, नई पीढ़ी को तालीम की ओर बढ़ने का संदेश
रिपोर्ट-मुस्तकीम मंसूरी
सहारा सिटी हॉस्पिटल के डायरेक्टर माजिद रज़ा क़ादरी ने दी मुबारकबाद, कहा- मेहनत और शिक्षा से ही समाज को मिलेगी तरक्की
देश की सबसे प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा UPSC में इस वर्ष मुस्लिम छात्र-छात्राओं ने शानदार सफलता हासिल कर नई नस्ल के युवाओं को तालीम की ओर बढ़ने का मजबूत संदेश दिया है। विभिन्न रैंक हासिल करने वाले इन होनहार छात्रों ने साबित कर दिया कि मेहनत, लगन और सही दिशा में की गई पढ़ाई से हर मंजिल को हासिल किया जा सकता है।
UPSC परीक्षा में सफलता पाने वाले मुस्लिम छात्र-छात्राओं में प्रमुख रूप से रैंक 7 : ऐ आर रजा मोहिउद्दीन, रैंक 24 : इफरा शम्स अंसारी, रैंक 29 : नाबिया परवेज, रैंक 95 : हसन खान, रैंक 124 : अरफा उस्मानी, रैंक 157 : वसीम उर रहमान, रैंक 253 : सोफिया सिद्दीकी, रैंक 254 : तोसीफ अहमद गनी, रैंक 321 : असद अकील, रैंक 382 : मोहम्मद अश्मिल शाह, रैंक 411 : शाहिदा बेगम, रैंक 415 : शादाब अली खान, रैंक 429 : मोहम्मद शोहलत खान, रैंक 455 : शोएब खान, रैंक 478 : नाजिया परवीन, रैंक 485 : शैख मोहम्मद हबीसुद्दीन, रैंक 497 : शैख मोहम्मद निशातम, रैंक 500 : साहिल सिहाग, रैंक 511 : जहाना सरीन, रैंक 513 : मिन्हाज शकील, रैंक 535 : गुलफिजा, रैंक 549 : हाश्मी मोहम्मद उमर, रैंक 575 : शाहरुख खान, रैंक 576 : असना अनवर, रैंक 581 : मुनीब अफजल पर्रा, रैंक 588 : अजीम खान, रैंक 625 : नूर आलम, रैंक 646 : मोहम्मद इरफान कायमखानी, रैंक 648 : मोहसीना बानो, रैंक 663 : गुलाम मायादीन, रैंक 668 : मोहम्मद नायब अंजुम, रैंक 671 : मोहम्मद अबुजर अंसारी, रैंक 678 : इंशा खान, रैंक 695 : अब्दुल सुफियान खान, रैंक 708 : फैरुज फातिमा, रैंक 713 : मोहम्मद हाशिम खान, रैंक 718 : मोहम्मद सुहैल खान, रैंक 735 : साहिल, रैंक 741 : तोसीफ उल्लाह खान, रैंक 763 : कोहे सफा, रैंक 764 : सना अजमी, रैंक 811 : यासिर अहमद भट्टी, रैंक 832 : गुलाम हैदर, रैंक 860 : मोहम्मद शेजीन, रैंक 869 : मोहम्मद ऐजाजुल, रैंक 886 : अजहर आसिफ खान, रैंक 905 : साहिल, रैंक 936 : मोहम्मद सरफराज चौधरी, रैंक 942 : अब्दुल्लाह अफरीदी, रैंक 955 : मोहम्मद शाहिद रजा खान और रैंक 957 : इरफान अहमद शामिल हैं।
इस उपलब्धि पर सहारा सिटी हॉस्पिटल के डायरेक्टर माजिद रज़ा क़ादरी ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को दिल से मुबारकबाद देते हुए उनकी हौसला अफजाई की। उन्होंने कहा कि यह सफलता पूरे समाज के लिए गर्व की बात है और इससे नई पीढ़ी को शिक्षा की अहमियत समझने की प्रेरणा मिलेगी।
उन्होंने कहा कि आज के दौर में शिक्षा ही वह ताकत है जो समाज को आगे बढ़ाती है। UPSC जैसी कठिन परीक्षा में मुस्लिम छात्र-छात्राओं का शानदार प्रदर्शन इस बात का प्रमाण है कि नई पीढ़ी अब शिक्षा के रास्ते पर तेजी से आगे बढ़ रही है।
माजिद रज़ा क़ादरी ने अभिभावकों से भी अपील की कि वे अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करें ताकि आने वाले समय में समाज के और भी बच्चे देश की सर्वोच्च सेवाओं में पहुंचकर देश और समाज का नाम रोशन करें।
Comments
Post a Comment