भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) का एक प्रतिनिधिमंडल दिनांक 08 अप्रैल 2026 को प्रातः , जिलाध्यक्ष मेरठ के नेतृत्व में D M महोदय मेरठ से मिला
भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक)
भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) का एक प्रतिनिधिमंडल दिनांक 08 अप्रैल 2026 को प्रातः , जिलाध्यक्ष मेरठ के नेतृत्व में D M महोदय मेरठ से मिला कोऑपरेटिव सोसाइटी कार्यालय मेरठ के नाम एक ज्ञापन किसान कोऑपरेटिव सोसाइटी से ऋण लेता है, जिस पर वर्तमान में 7% ब्याज दर ली जा रही है, जबकि पूर्व में यह मात्र 3% थी। पिछले 2 वर्षों से किसानों से 7% की दर से ब्याज जमा कराया जा रहा है तथा बाद में 4% सब्सिडी दिए जाने का प्रावधान है, जो अभी तक किसानों को प्राप्त नहीं हो रही है।
अतः किसान हित को दृष्टिगत रखते हुए मांग की जाएगी कि पूर्व की भांति केवल 3% ब्याज ही किसानों से लिया जाए। साथ ही यह भी अवगत कराया जाएगा कि जनपद मुजफ्फरनगर , बिजनौर में किसानों से 3% ब्याज ही लिया जा रहा है, जबकि एक ही प्रदेश में अलग-अलग नियम उचित नहीं हैं। इसलिए मेरठ में भी मुजफ्फरनगर, बिजनौर की तर्ज पर 3% ब्याज दर लागू की जाए।
यदि किसान हित में यह मांग शीघ्र पूरी नहीं की जाती है, तो भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) किसानों के साथ धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगी और किसानों के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।
साथ रहे अमित चौधरी छबड़िया जिला संगठन मंत्री मेरठ,नीरज राठी,कुश चौधरी, बबलू जटोली,कपिल पुनिया, जीतेन्द्र त्यागी, विकुल सरदार जी, विशु मलिक,जगमालपाल, राजिंदर कुमार,राजबीर,निर्दोष त्यागी आदि किसान साथ रहे
Comments
Post a Comment