लिटिल एंजेल्स स्कूल में कक्षा 10 का रिजल्ट आते ही हर्ष का माहौल हुआ विद्यालय का 100% रिजल्ट रहा
*
शाहिद खान संवाददाता पीलीभीत*
लिटिल एंजेल्स स्कूल में कक्षा 10 का रिजल्ट आते ही हर्ष का माहौल हो गया विद्यालय के प्रधानाचार्य एन सी पाठक नें बताया इस वर्ष कक्षा 10 की 141 बच्चों ने परीक्षा दी थी जिसमें सभी बच्चे उत्तीर्ण हुए इस प्रकार विद्यालय का 100% रिजल्ट रहा । जारी परीक्षा परिणामों में कार्तिक शर्मा ने 96.6 % अंक प्राप्त करके विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया , शौर्य पांडे ने 96.2% अंक प्राप्त करके द्वितीय स्थान, श्लोक सिंघल, अदिति अग्रवाल, एवलिन एवं अक्षत ने 95.4% प्राप्त करके तृतीय स्थान प्राप्त किया, उज्जवल भगवानी नें 95% प्राप्त करके चौथा स्थान,आर्यन गंगवार एवं आयुष रस्तोगी नें 94.8% के साथ पांचवां स्थान प्राप्त किया । उन्नति अग्रवाल 94.2% , अंशिका गंगवार नें 93.5% अंक प्राप्त किये । विद्यालय प्रबंधन ने सभी विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट रिजल्ट के लिए बहुत-बहुत बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की । सिटी कोऑर्डिनेटर एन सी पाठक ने बताया इस वर्ष पीलीभीत जनपद में कुल 7 परीक्षा केंद्र थे जिसमें कक्षा 10 के 2539 परीक्षार्थी पंजीकृत थे इनमें से 2517 परीक्षार्थियों ने दिनांक 17 फरवरी से 7 मार्च के बीच परीक्षा दी ।
Comments
Post a Comment