उत्तर प्रदेश टीचर प्रीमियर लीग सीजन-2: टीसीसी बुलंदशहर बनी चैंपियन, गंगा ज्योति ब्लास्टर फिर उपविजेता विजय तिवारी बने मैन ऑफ द टूर्नामेंट शिक्षकों के खेल महाकुंभ में दिखा जोश, प्रतिभा और एकता का संगम
रिपोर्ट-मुस्तकीम मंसूरी
बरेली। उत्तर प्रदेश टीचर प्रीमियर लीग (सीजन-2) का रोमांचक समापन आज निशांत पटेल (जीपी) क्रिकेट ग्राउंड पर हुआ, जहां फाइनल मुकाबले में टीसीसी बुलंदशहर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गंगा ज्योति ब्लास्टर को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। गंगा ज्योति ब्लास्टर लगातार दूसरी बार उपविजेता रही।
सेमीफाइनल मुकाबलों का रोमांच
पहला सेमीफाइनल ग्लोबल पिच स्मैशर्स और गंगा ज्योति ब्लास्टर के बीच खेला गया।
ग्लोबल पिच स्मैशर्स: 130/8 (20 ओवर)
गंगा ज्योति ब्लास्टर: 131/3 (18.4 ओवर)
गंगा ज्योति ने यह मुकाबला आसानी से जीत लिया। विजय तिवारी ने 85 रन की शानदार पारी खेली और 3 विकेट लेकर मैच के हीरो बने।
दूसरे सेमीफाइनल में टीसीसी बुलंदशहर और ओमेगा सुपर किंग आमने-सामने रहे।
टीसीसी बुलंदशहर: 165/8 (20 ओवर)
ओमेगा सुपर किंग: 118/9 (17.2 ओवर)
फाइनल मुकाबला:
शानदार जीत के साथ टीसीसी बनी चैंपियन
फाइनल मुकाबले में गंगा ज्योति ब्लास्टर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18 ओवर में 133 रन बनाए।
कृष्ण प्रकाश: 38 रन
जावेद: 27 रन
टीसीसी की ओर से देवेश और अमन ने 3-3 विकेट लिए
रविश कौशिक: 78 रन (मैच विनिंग पारी)
टीसीसी बुलंदशहर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया।
सम्मान समारोह और प्रेरक संदेश
विजेताओं को पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथियों ने सम्मानित किया। इस अवसर पर
डॉ. लईक अहमद अंसारी (डिप्टी CMO) ने कहा
लोगों को जोड़ने और आपसी सद्भाव बढ़ाने के लिए खेल से बेहतर कुछ नहीं हो सकता।
डॉ. डीपी गंगवार (IMA अध्यक्ष) ने कहा
डॉ. विमल भारद्वाज ने कहा
मैं हमेशा खेल प्रेमी रहा हूं, ऐसे आयोजन में शामिल होना मेरे लिए सौभाग्य की बात है।
डॉ. कलीमुद्दीन ने कहा
टीचर्स का इस तरह टूर्नामेंट में भाग लेना बेहद सुखद अनुभव है।
डॉ. विनोद राठौर ने
कहा हमारा उद्देश्य कामकाज के कारण खेल से दूर हो चुके लोगों को फिर से मैदान से जोड़ना है।
आयोजन की खासियत
इस टूर्नामेंट की सबसे बड़ी विशेषता यह रही कि इसमें IPL की तर्ज पर ऑक्शन के जरिए टीमों का गठन किया गया, जो इसे और भी ख़ास बनाता है।
आयोजक के.सी. पटेल (अध्यक्ष, फिट इंडिया टीचर गेम्स वेल्फेयर एसोसिएशन) ने बताया कि फिटनेस को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू हुआ यह आयोजन आज एक बड़े स्तर पर पहुंच चुका है।
आयोजन सचिव अनवर हसनैन ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।
आयोजन में सहयोग और सहभागिता
इस आयोजन को सफल बनाने में कई संस्थाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिनमें:
ग्लोबल हॉस्पिटल
ओमेगा क्लासेस
गंगा ज्योति आई हॉस्पिटल
केजीएन हॉस्पिटल
इंटरनेशनल सिटी
टीसीसी बुलंदशहर
प्रमुख प्रतिभागी
टूर्नामेंट में आशीष कुमार, प्रसून गंगवार, नवल किशोर, आशुतोष शर्मा, शिवम पाठक, प्रतीक, प्रभात, पुष्प राज सिंह, सुनील कुमार, धीरू सहित कई खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
Comments
Post a Comment