लोनी (नगर पालिका परिषद) स्थित वन विभाग की भूमि (लगभग 43-43.69 हेक्टेयर) की सुरक्षा, अवैध अतिक्रमण हटाने, प्रदूषण नियंत्रण एवं सिटी फॉरेस्ट के रूप में विकास हेतु पुनः प्रार्थना पत्र।
सेवा में,
श्रीमान जिलाधिकारी महोदय,
जनपद गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश।
विषय: ग्राम अहमदनगर नवादा, लोनी वर्तमान लोनी (नगर पालिका परिषद) स्थित वन विभाग की भूमि (लगभग 43-43.69 हेक्टेयर) की सुरक्षा, अवैध अतिक्रमण हटाने, प्रदूषण नियंत्रण एवं सिटी फॉरेस्ट के रूप में विकास हेतु पुनः प्रार्थना पत्र।
महोदय,
सविनय निवेदन है कि प्रार्थी/प्रार्थीगण सुरेंद्र कुमार एडवोकेट, सुशील डेनियल एडवोकेट, जय दीप सिंह, बबीता तोमर, कामना सिंह, वेदपाल सिंह, अजय कुमार, हरीश कुमार, मामराज प्रधान आदि लोनी नगर पालिका परिषद क्षेत्र, जनपद गाजियाबाद के निवासी हैं तथा क्षेत्र के पर्यावरण संरक्षण एवं सार्वजनिक हित के प्रति सजग हैं।
यह निवेदन है कि ग्राम अहमदनगर नवादा, लोनी में स्थित लगभग 43-43.69 हेक्टेयर भूमि वन विभाग (Social Forestry Division/वन विभाग) की है, जिस पर वर्तमान में बबूल, कीकर आदि के वृक्षों के रूप में प्राकृतिक वन क्षेत्र विद्यमान है। यह भूमि राजकीय अभिलेखों में वन विभाग के नियंत्रणाधीन है तथा पूर्व में इसे सिटी फॉरेस्ट/पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की योजना भी शासन स्तर पर स्वीकृत की जा चुकी है।
(जिला प्रशासन (तत्कालीन DM अजय शंकर पांडेय) ने इसकी सही स्थिति का आकलन करने के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित SD M लोनी, क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी और जिला वन अधिकारी के रूप में गठित की गई थी
सन 2020 में जिला प्रशासन ने लोनी के राजस्व ग्राम अहमदनगर नवादा की इसी 43.69 हेक्टेयर वन विभाग की भूमि को सिटी फॉरेस्ट (शहर वन) के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया था। जिसका
उद्देश्य: पर्यटन बढ़ावा + पर्यावरण सुधार (लोनी की खराब एयर क्वालिटी को ध्यान में रखते हुए)।
जिसमें राज्य सरकार द्वारा गाजियाबाद को ₹50 लाख आवंटित।
स्रोत: जागरण (1 मार्च 2020), टाइम्स ऑफ इंडिया (2 मार्च 2020), गाजियाबाद जिला वेबसाइट (2025 नोटिस) और GDA टेंडर सूचनाएँ )
वर्तमान में उक्त भूमि के संबंध में निम्न गंभीर समस्याएं उत्पन्न हो गई हैं—
प्रदूषण एवं वृक्षों का नष्ट होना
नगर पालिका परिषद लोनी द्वारा नालों का गंदा एवं दूषित पानी उक्त वन भूमि में छोड़ा जा रहा है, जिससे हरे-भरे वृक्ष सूख रहे हैं एवं पर्यावरण को गंभीर क्षति पहुंच रही है। लोनी का प्रदूषण स्तर विश्व में सर्वाधिक खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है।
उक्त वन विभाग की भूमि जो अहमद नगर नवादा के नाम से पंजीकृत है और इसी भूमि पर एक सैकड़ों फीट गहरा विशाल पॉट बना हुआ है जिसको अब दिल्ली के द्वारा कचरे से पाटा जा रहा है जो लोनी क्षेत्र में खतरनाक प्रदूषण वृद्धि का भी कारण बन गया है। जिससे लोनी क्षेत्र का PM 2.5 का स्तर: 2025 में वार्षिक औसत 112.5ug/m3 रहा (WHO सीमा 5 ug/m3 से 22 गुना ज्यादा) जो संसार का प्रदूषण में सबसे ऊंचा स्तर है और जो लोनी को Non -Attainment City भी घोषित किया जा चुका है जो विगत दिनों में प्रदूषण का मुद्दा राष्ट्रीय मीडिया में छाया रहा है
शासन प्रशासन की अनदेखी के कारण स्थानीय भू-माफियाओं द्वारा उक्त वन भूमि पर अवैध एवं गैर-कानूनी तरीके से कब्जा/अतिक्रमण किया जा रहा है, जिसमें संबंधित विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत की आशंका भी व्यक्त की जाती है।
वन भूमि की सुरक्षा का अभाव,भूमि की स्पष्ट सीमा निर्धारण (डिमार्केशन) एवं सुरक्षा के पर्याप्त प्रबंध न होने के कारण अतिक्रमण की घटनाएं बढ़ रही हैं।
सिटी फॉरेस्ट योजना का क्रियान्वयन लंबित
वर्ष 2020 में स्वीकृत सिटी फॉरेस्ट/पर्यटन विकास योजना आज तक पूर्ण रूप से लागू नहीं हो सकी है, जबकि क्षेत्र की वायु गुणवत्ता अत्यंत खराब होने के कारण यह परियोजना लोक हित और जन स्वास्थ जीवन सुरक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक है।
अतः श्रीमान से विनम्र निवेदन है कि जनहित एवं पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिगत निम्नलिखित कार्यवाही करने की कृपा करें:—
1. यह कि उक्त वन विभाग की भूमि का तत्काल सीमांकन (डिमार्केशन) एवं सर्वे कराकर उसकी विधिवत सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
2. यह कि वन क्षेत्र की उक्त भूमि पर हुए सभी अवैध कब्जों/अतिक्रमणों को तत्काल हटवाकर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया जाए।
3. यह कि नगर पालिका परिषद लोनी द्वारा छोड़े जा रहे गंदे पानी को उक्त वन क्षेत्र में जाने से तत्काल रोका जाए एवं वैकल्पिक निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
4. यह कि पर्यावरण संरक्षण हेतु उक्त क्षेत्र में सूख रहे वृक्षों के संरक्षण एवं पुन वृक्षों का रोपण (प्लांटेशन) और वृक्षों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु विधिक व्यवस्था कार्यवाही कराई जाए।
5. यह कि वर्ष 2020 में प्रस्तावित सिटी फॉरेस्ट/पर्यटन स्थल विकास योजना को लोनी में मूर्त रूप में शीघ्र प्रभाव से लागू कराया जाए।
6. यह कि उक्त सम्बन्ध में संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी जवाबदेही और उत्तरदायित्व सुनिश्चित करने हेतु विधिक कार्रवाई आदेश जारी कर सुनिश्चित की जाए।
अंत में प्रार्थना है कि उक्त विषय पर शीघ्र एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित कर लोनी नगर पालिका परिषद ग्राम अहमदनगर नवादा लोनी जिला गाजियाबाद क्षेत्र की वन संपदा, पर्यावरण एवं जनहित की रक्षा सुनिश्चित करने की कृपा करें। आपकी अति कृपा होगी।
दिनांक 6.4.2026
स्थान लोनी जिला गाजियाबाद
भवदीय,
सुरेंद्र कुमार एडवोकेट
अध्यक्ष, लोनी बार एसोसिएशन
एवं समस्त क्षेत्रवासी/इंद्रापुरी
RWA
मोबाइल: 9350267960
प्रेषित प्रतियां:
1. माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश।
2. मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश।
3. वन राज्यमंत्री उत्तर प्रदेश
4. सदस्य सचिव सीपीसीबी।
5. सदस्य सचिव यूपीपीसीबी।
6. रीजनल ऑफिसर, गाजियाबाद
Comments
Post a Comment