उत्तर पूर्वी जिला भाजपा दिल्ली ने मनाया 47वां स्थापना दिवस -डॉ यू के चौधरी*
उत्तर पूर्वी जिला अध्यक्ष डॉ यू के चौधरी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी 6 अप्रैल 2026 को अपना 47वां स्थापना दिवस मना रही है। इस अवसर पर देश भर में पार्टी कार्यालयों में ध्वजारोहण, बैठकों और जनसम्पर्क अभियानों के साथ विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, जो 12 अप्रैल तक चलेंगे। यह कार्यक्रम 'राष्ट्र प्रथम' और 'सेवा ही संगठन' के संकल्प के साथ मनाया जा रहा है। सोशल मीडिया पर व्यापक प्रचार-प्रसार करने का आग्रह किया।
विधायक अजय महावर ने बताया कि भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी का झंडा फहरकर राज्य/जिला स्तर पर सभाए और पैदल मार्च निकाल कर धूमधाम से स्थापना दिवस मनाया जा रहा है।
पूर्व जिला अध्यक्ष पूनम चौहान ने बताया कि उत्तर पूर्वी जिला सदैव स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम से दीपप्रजुलन व ध्वजारोहण कर मनाते है।
मंच का संचालन महामंत्री गुलाब सिंह राठौर ने किया और अध्यक्षता सचिन मावी ने की।
विचार रखते हुए कहा 7 से 12 अप्रैल के बीच 'गांव/बस्ती चलो अभियान' के तहत जनप्रतिनिधियों द्वारा जनसम्पर्क और केंद्र/राज्य सरकार की उपलब्धियों की चर्चा कर हम अपना स्थापना दिवस मानते है।
मीडिया प्रभारी दीपक चौहान ने भाजपा के संगठनात्मक विस्तार, विचारधारा (अंत्योदय, सेवा भाव)यह अवसर पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' के संकल्प को दोहराने का समय है।
स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यकर्ताओं के घरों, बूथों, जिला मुख्यालय और प्रदेश मुख्यालय में नया ध्वज फहराया गया।
इस मौके पर राहुल गौड़ योगेंदर राजोरा विनोद जायस आनंद त्रिवेदी रंजन त्यागी प्रमोद गुप्ता बृजेश सिंह रेखा रानी नेहा उप्रेती नवनीता गुड़िया राजू बंसल सौरभ चातक अमर राय।
Comments
Post a Comment