एस. एन. इंटर कॉलेज,में पब्लिक हेल्थ एवं सुरक्षा से जुड़े मुद्दे पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।*
शाहिद खान संवाददाता पीलीभीत*
पीलीभीत : एस. एन. इंटर कॉलेज, पीलीभीत में आज पब्लिक हेल्थ एवं बच्चों की सुरक्षा से जुड़े एक महत्वपूर्ण मुद्दे पर जागरूकता एवं संवेदनशीलता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य डॉ जावेद अहमद के निर्देशन में किया गया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए डॉ जावेद अहमद ने इंडस्ट्रियल सॉल्वेंट थिनिंग एजेंट्स तथा करेक्शन फ्लूड रिमूवल केमिकल्स (डाइल्यूटर, व्हाइटनर) के बढ़ते दुरुपयोग पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने बताया कि कुछ छात्र इन रसायनों की गंध सूंघकर नशा करने का प्रयास करते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए अत्यंत खतरनाक है और गंभीर शारीरिक व मानसिक हानि पहुंचा सकता है। कार्यक्रम में शिक्षक यासीन अहमद खां ने विद्यार्थियों को इन केमिकल्स के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन थिनर्स में मौजूद जहरीले सॉल्वेंट्स मस्तिष्क, तंत्रिका तंत्र तथा व्यवहार पर नकारात्मक प्रभाव डालते हैं, जिससे छात्रों के व्यक्तित्व और भविष्य पर भी प्रतिकूल असर पड़ता है।
जागरूकता कार्यक्रम के पश्चात विद्यालय में एक रैली का आयोजन भी किया गया, जिसमें छात्र-छात्राएं हाथों में नशा मुक्ति के स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर निकले और समाज को इस गंभीर समस्या के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया।
इस अवसर पर उपप्रधानाचार्य साजिद अली खां, डॉ तसलीम हसन खां, इफ्तिखार अहमद, शाहिद खां, इंतज़ार खां, तारिक मकबूल, लईक अहमद, इफ्तिखार अली खां,हनीफ खां, फिरोज़ खां, रहीस उद्दीन, अब्दुल अलीम खां सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
यह कार्यक्रम विद्यार्थियों में नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाने तथा सुरक्षित एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।
Comments
Post a Comment