रॉयल पब्लिक स्कूल में मेधावी छात्राओं का सम्मान, पुरस्कार पाकर खिल उठे चेहरे
रिपोर्ट-मुस्तकीम मंसूरी
बरेली। सीबीगंज क्षेत्र के बिधौलिया स्थित रॉयल पब्लिक स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित होने के साथ ही मेधावी छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान स्कूल प्रबंधक मोहम्मद मोनिस ख़ान ने कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं ज़ैनब बी, अलशिफा, अदीबा और हीरा फातिमा को रिजल्ट के साथ-साथ शील्ड और पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम के दौरान स्कूल का माहौल उत्साह और खुशी से भर गया। जैसे ही छात्राओं को मंच पर बुलाकर सम्मानित किया गया, वैसे ही उपस्थित छात्र-छात्राओं ने जोरदार तालियों से उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर क्लास टीचर मिस फैहमिना ख़ान, लईक सर, आफताब सर, अज़ीम सर और फरज़ाना ख़ान भी मौजूद रहे और उन्होंने भी छात्राओं की मेहनत की सराहना की।
स्कूल प्रबंधन की ओर से कहा गया कि इस प्रकार के सम्मान समारोह से बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ती है और अन्य छात्र भी प्रेरित होते हैं।
इस मौके पर स्कूल प्रबंधक मोहम्मद मोनिस ख़ान ने कहा
हमारे लिए यह बहुत गर्व की बात है कि हमारी छात्राएं न सिर्फ पढ़ाई में अव्वल आ रही हैं बल्कि अनुशासन और व्यवहार में भी मिसाल पेश कर रही हैं। ज़ैनब बी एक होनहार और अनुशासित छात्रा हैं, जिनसे अन्य बच्चों को प्रेरणा लेनी चाहिए। इसी तरह अलशिफा, अदीबा और हीरा फातिमा ने भी अपनी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है। मैं सभी छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं और उम्मीद करता हूं कि वे आगे भी इसी तरह स्कूल और अपने परिवार का नाम रोशन करेंगी।
Comments
Post a Comment