ग्राम खेमपुर में सैक्टर प्रभारी राशिद कस्सार ने एक पीडीए पंचायत का आयोजन किया,
Report By:Anita Devi
कल दिनांक 2/ 4/ 2026 को ग्राम खेमपुर में सैक्टर प्रभारी राशिद कस्सार ने एक पीडीए पंचायत का आयोजन किया, प्रदेश महासचिव/बहेड़ी विधायक/पूर्व मंत्री माननीय अता उर रहमान जी के द्वारा अपनी विधायक निधि से बनवाए गए सी सी रोड का उदघाटन भी किया माननीय विधायक जी के साथ ग्राम प्रधान सद्दीक मंसूरी भी मौजूद रहे।
सभा को संबोधित करते हुए मा, विधायक श्री अता उर रहमान जी ने कहा कि मौजूदा सरकार में पी, डी, ए, समाज की आवाज़ को लगातार दबाया जा रहा है उनके अधिकारों की लगातार अनदेखी की जा रही है इस वक्त
Bcकी सब से बड़ी ज़रूरत ये है कि हम सब मिलकर इस ताना शाही शासन को उखाड़ फेंकें और 2027 के चुनाव में पी डी ए की सरकार बना कर राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय अखिलेश यादव को उत्तरप्रदेश का मुख्यमंत्री बनाएं, आप सभी का बहुत बहुत धन्यवाद।
इस मौके पर युवजन सभा के जिला उपाध्यक्ष राजू मौर्य, सैक्टर प्रभारी अनीस कस्सार , सह सैक्टर प्रभारी, सैक्टर पर्यवेक्षक लियाकत अंसारी,सुखवेंद्र सिंह, तसलीम मंसूरी, पूर्व प्रधान नजीब खां , इरशाद अली प्रधान जी, गुलाम मोहम्मद, वसीम कस्सार, निजाम कस्सार, इस्तियाक अहमद मंसूरी, मुनीर मंसूरी, खलील मंसूरी , इरफान इदरीसी मोहम्मद उमर आदि भारी संख्या लोग मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment