सहारा सिटी हॉस्पिटल की अनोखी पहल: टीटीएस हेल्थ केयर के माध्यम से यतीम, बेवाओं और जरूरतमंदों का मुफ्त इलाज
रिपोर्ट-मुस्तकीम मंसूरी
गरीब मरीजों के लिए राहत बरेली के सहारा सिटी हॉस्पिटल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम दे रही निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं
बरेली। पीलीभीत बाईपास रोड स्थित एमजेपी रोहिलखंड यूनिवर्सिटी गेट के सामने बने सहारा सिटी हॉस्पिटल से एक बड़ी मानवीय पहल सामने आई है। हॉस्पिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. मोहम्मद माजीद ख़ान ने जानकारी देते हुए बताया कि टीटीएस हेल्थ केयर के माध्यम से यतीम, बेवाओं और जरूरतमंद मरीजों का इलाज पूरी तरह मुफ्त किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि यह पहल समाज के उन कमजोर वर्गों के लिए राहत लेकर आई है, जो आर्थिक तंगी के कारण बेहतर इलाज नहीं करा पाते। इस योजना के तहत मरीजों को उच्च स्तरीय चिकित्सा सेवाएं बिना किसी शुल्क के उपलब्ध कराई जा रही हैं।
विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम दे रही सेवाएं
टीटीएस हेल्थ केयर के अंतर्गत सहारा सिटी हॉस्पिटल में विभिन्न विशेषज्ञ डॉक्टर अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जिनमें प्रमुख रूप से
डॉ. क़ादरा सुल्तान (एमबीबीएस, डीजीओ) वरिष्ठ स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ
डॉ. श्वेता गुप्ता (एमडी) स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ
डॉ. शाज़िया बानो (एमबीबीएस, एमएस) वरिष्ठ स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ
डॉ. शारिक अहमद (एमबीबीएस, एमएस) जनरल एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जन
डॉ. ग़ौस अहमद (एमबीबीएस, एमडी) मेडिसिन विशेषज्ञ
डॉ. मोईन (एमबीबीएस, एमएस, एमसीएच) न्यूरोसर्जन
डॉ. बीके सिंह जनरल फिजिशियन
डॉ. रोहित सिंघल (एमडी) न्यूरो सायकैट्री विशेषज्ञ
इनके अलावा अन्य अनुभवी डॉक्टर भी इस सेवा में अपना योगदान दे रहे हैं।
अन्य विशेषज्ञ सेवाएं भी उपलब्ध
डॉ. माजीद ख़ान ने बताया कि हॉस्पिटल में अन्य अनुभवी डॉक्टरों की सेवाएं भी लगातार उपलब्ध रहेंगी, जिनमें
डॉ. प्रेम सिंह गंगवार (एमएस, एमसीएच) यूरो व न्यूरो सर्जन
डॉ. एम. ए. हुसैन (एमबीबीएस, एमडी) टीबी, श्वास एवं छाती रोग विशेषज्ञ
डॉ. इरफ़ान सिद्दीकी (एमएस) ऑर्थोपेडिक एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ
डॉ. ऋषि जिन्दल (एमएस) सीनियर जनरल एवं ट्रामा सर्जन
डॉ. राजीव गुप्ता (डीसीएच) नवजात शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ
समाज सेवा की मिसाल
डॉ. मोहम्मद माजीद ख़ान ने कहा कि टीटीएस हेल्थ केयर के माध्यम से यह प्रयास सिर्फ इलाज तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वहन भी है। उन्होंने अपील की कि जरूरतमंद लोग इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
सहारा सिटी हॉस्पिटल की यह पहल न केवल स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बना रही है, बल्कि समाज में इंसानियत और सेवा भावना की एक मजबूत मिसाल भी पेश कर रही है।
Comments
Post a Comment