पूर्व मंत्री विधायक अता उर्रहमान ने जताया दुख परिवार में गम का माहौल है
अनीता देवी की रिपोर्ट
बरेली के बहेड़ी में टिन शेड लगाते समय हुए एक हादसे में समाजवादी पार्टी के सेक्टर प्रभारी की मृत्यु हो गई। इस घटना से परिवार में दुख का माहौल है।
बताया गया है कि मोहम्मद अहमद थाना फरीदपुर क्षेत्र में टिन शेड लगाने का काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायल अवस्था में उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में रो रो कर बुरा हाल है
मोहम्मद अहमद अपने पीछे पत्नी रेशमा, पुत्री मुस्कान और दो पुत्र उवैस तथा जुबैर को छोड़ गए हैं। उनके निधन से परिजनों का बुरा हाल है।घटना की जानकारी मिलने पर प्रदेश महासचिव विधायक बहेड़ी पूर्व मंत्री अताउर रहमान पूर्व ब्लॉक प्रमुख वफाउर रहमान, हाशिम अली और नासिर रजा सहित कई नेताओं ने मृतक के घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की और परिजनों को सांत्वना दी।
Comments
Post a Comment