लिटिल एंजेल्स स्कूल में आज ग्रैंडपेरेंट्स डे का आयोजन किया गया
शाहिद खान संवाददाता पीलीभीत*
लिटिल एंजेल्स स्कूल में आज ग्रैंडपेरेंट्स डे का आयोजन किया गया, जिसकी शुरुआत उप प्रधानाचार्या अंजू सक्सेना, हेडमिस्ट्रेस नीना मल्होत्रा, कार्डिनेटर पल्लवी गुप्ता, प्रिया जैन द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके किया गया । कार्यक्रम में दादा-दादी व नाना- नानी के लिए विभिन्न खेल व प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, दादा-दादी व नाना-नानी के लिए कक्षा के जी से 4 तक के छात्र-छात्राओं द्वारा मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियां दी गई ,खेल व प्रतियोगिताओं में धार्मिक व पौराणिक कथाओं से जुड़े प्रश्न उत्तर, कला प्रतियोगिता व हाउजी आदि रहे जिन कार्यक्रमों में सभी दादा-दादी नाना-नानियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया व उपहार जीते, म्यूजिकल चेयर का सभी ने आनंद उठाया । ग्रेंड पेरेंट खुशवंत कौर नें अपनें विचार व्यक्त किए, ऊषा सेठ नें कविता का पाठ किया। इस कार्यक्रम के मौके पर विद्यालय की हेडमिस्ट्रेस नें सभी ग्रैंडपेरेंट्स का धन्यवाद करते हुए कहा दादा-दादी व नाना नानी सभी बच्चों के लिए किसी खजाने के जैसे हैं जो अपने बच्चों को अच्छे संस्कारों से सिंचित करते रहते हैं, इस मौके पर सभी शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे । प्रतियोगिता के दौरान सभी विजेताओं एवं उपविजेताओं को सम्मानित किया गया ।कार्यक्रम का संचालन खुशबू श्रीवास्तव एवं शिल्पा शर्मा नें किया । कार्यक्रम के सफल संचालन में अनामिका चौधरी, सोम्या सक्सेना, जावेद हुसैन, कान्ड्रेड जूलियन, असद जका, दीपिका ,अलका, प्रज्ञा,डोली, पूजा, रूपाली, नसीब, नीरा, तैयबा, चारू, रचना, रेनू, साक्षी, शीना, रूचि, छवि, कल्पना आदि का योगदान रहा।
Comments
Post a Comment