दिल्ली में किसान यूनियन के मंच पर इमरान मंसूरी का भव्य सम्मान

रिपोर्ट-मुस्तकीम मंसूरी 

बिजनौर के जिला अध्यक्ष को जीटी करनाल रोड स्थित फार्म हाउस में मिला सम्मान, कई जिलों के पदाधिकारी रहे मौजूद

दिल्ली के जीटी करनाल रोड स्थित एक फार्म हाउस में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर के जिला अध्यक्ष इमरान मंसूरी का भारतीय किसान यूनियन संयुक्त मोर्चा द्वारा भव्य स्वागत और सम्मान किया गया। इस आयोजन में बड़ी संख्या में किसान नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं की मौजूदगी देखने को मिली।
कार्यक्रम की अगुवाई किसान यूनियन दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष युसूफ मंसूरी ने की, जिनके नेतृत्व में सभी पदाधिकारियों ने इमरान मंसूरी को सम्मानित किया। इस दौरान मंच पर एकता और संगठन की मजबूती का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में दिल्ली प्रदेश के सचिव शाकिर मंसूरी, रोहिणी के जिला अध्यक्ष डॉक्टर इक़बाल मंसूरी, तिलक नगर के जिला अध्यक्ष मुनीर मंसूरी, रमेश सिंह, रईस प्रधान, भोलू अहमद, शाह आलम, राजन सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने इमरान मंसूरी के सामाजिक और संगठनात्मक योगदान की सराहना की।
इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि किसान और समाज के हित में इस तरह के कार्यक्रम संगठन को और मजबूत बनाते हैं। साथ ही आपसी भाईचारे और एकजुटता का संदेश भी देते हैं।
कार्यक्रम का समापन आपसी संवाद और धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसमें भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को जारी रखने की बात कही गई।

Comments

Popular posts from this blog

जमा-ए-अनवर पब्लिक स्कूल में प्ले ग्रुप से कक्षा 8वीं तक का परीक्षा फल वितरण हुआ रिपोर्ट कार्ड देखकर बच्चों के खिल उठे चेहरे*

बरेली शहर सीट पर सपा के ‘एजुकेशन आइकन’ मोहम्मद कलीमुद्दीन की दमदार दावेदारी, हजारों छात्रों को डॉक्टर-इंजीनियर बनाकर बनाई मजबूत पहचान

पुलिस ने उसके बाप व भाई का भी धारा 170 बी एन एस एस में चालान कर एसडीएम नगीना की न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को जमानत नहीं मिलने पर बेकसूर बाप बेटे को जाना पड़ गया जेल।