हनुमान जन्मोत्सव पर गूंजा भक्ति का स्वर, हिन्दू महासभा ने किया हनुमान चालीसा पाठ*

शाहिद खान संवाददाता पीलीभीत* 
पीलीभीत। अखिल भारत हिन्दू महासभा द्वारा गुरुवार को अपने जिला कार्यालय स्थित दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व संगठन की नगर टीम ने किया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं ने भाग लिया कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके पश्चात श्रद्धालुओं द्वारा सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। भजन-कीर्तन के दौरान भगवान हनुमान के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा और उपस्थित लोगों ने भक्ति भाव से कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि हनुमान जी शक्ति, भक्ति और सेवा के प्रतीक हैं। उनके जीवन से प्रेरणा लेकर हमें समाज और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिए। उन्होंने बताया कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन समाज में एकता, समरसता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते है  कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव मिश्रा, जिलाध्यक्ष पं. पंकज शर्मा, जिला महामंत्री मयंक जायसवाल, युवा जिलाध्यक्ष गौरव शर्मा, नगर अध्यक्ष सुनील कश्यप, नगर महामंत्री प्रमोद कश्यप, हरिओम मिश्रा, कृष्णा साहनी, मनोज वर्मा, नरेंद्र श्रीवास्तव, राहुल देव, प्रदीप शर्मा, महेश श्रीवास्तव, अनिल कुमार,  महिला जिलाध्यक्ष बिन्दु सिंह सहित संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, नगर टीम के सदस्य एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

जमा-ए-अनवर पब्लिक स्कूल में प्ले ग्रुप से कक्षा 8वीं तक का परीक्षा फल वितरण हुआ रिपोर्ट कार्ड देखकर बच्चों के खिल उठे चेहरे*

बरेली शहर सीट पर सपा के ‘एजुकेशन आइकन’ मोहम्मद कलीमुद्दीन की दमदार दावेदारी, हजारों छात्रों को डॉक्टर-इंजीनियर बनाकर बनाई मजबूत पहचान

पुलिस ने उसके बाप व भाई का भी धारा 170 बी एन एस एस में चालान कर एसडीएम नगीना की न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को जमानत नहीं मिलने पर बेकसूर बाप बेटे को जाना पड़ गया जेल।