क्षेत्राधिकारी नगर ने आबकारी निरीक्षक व प्रभारी निरीक्षक सुनगढ़ी के साथ शहर में शराब के ठेकों की सघन चेकिंग की

शाहिद खान संवाददाता पीलीभीत* 


आज दिनांक 04 अप्रैल 2026 को क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा आबकारी निरीक्षक एवं प्रभारी निरीक्षक थाना सुनगढ़ी के साथ नगर क्षेत्र में स्थित शराब के ठेकों की सघन चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान शराब की दुकानों पर निर्धारित मानकों के अनुरूप संचालन, स्टॉक रजिस्टर, लाइसेंस की वैधता, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता एवं निर्धारित समयावधि में बिक्री की स्थिति का गहन निरीक्षण किया गया। साथ ही ठेका संचालकों को शासन द्वारा निर्धारित नियमों का कड़ाई से पालन करने हेतु निर्देशित किया गया।
अवैध शराब की बिक्री, ओवररेटिंग अथवा अन्य अनियमितताओं पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु चेतावनी दी गई।

Comments

Popular posts from this blog

जमा-ए-अनवर पब्लिक स्कूल में प्ले ग्रुप से कक्षा 8वीं तक का परीक्षा फल वितरण हुआ रिपोर्ट कार्ड देखकर बच्चों के खिल उठे चेहरे*

बरेली शहर सीट पर सपा के ‘एजुकेशन आइकन’ मोहम्मद कलीमुद्दीन की दमदार दावेदारी, हजारों छात्रों को डॉक्टर-इंजीनियर बनाकर बनाई मजबूत पहचान

पुलिस ने उसके बाप व भाई का भी धारा 170 बी एन एस एस में चालान कर एसडीएम नगीना की न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को जमानत नहीं मिलने पर बेकसूर बाप बेटे को जाना पड़ गया जेल।