जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सम्पूर्ण समाधान दिवस पे तहसील सदर में सुनीं जनता की समस्याएं।

शाहिद खान संवाददाता पीलीभीत* 

आज दिनांक 04 अप्रैल 2026 को संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी पीलीभीत ज्ञानेन्द्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक पीलीभीत  सुकीर्ति माधव द्वारा *तहसील सदर,पीलीभीत पर उपस्थित रहकर जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया एवम शिकायतों/प्रार्थना पत्रों की समीक्षा कर उनके समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने हेतु संबंधित को निर्देशित किया। भूमि-विवाद संबंधी प्राप्त शिकायतों में राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर मौके पर जाकर जांचोपरान्त शिकायतों के निष्पक्ष व न्यायोचित निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान अन्य विभागों के अधिकारीगण भी मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

जमा-ए-अनवर पब्लिक स्कूल में प्ले ग्रुप से कक्षा 8वीं तक का परीक्षा फल वितरण हुआ रिपोर्ट कार्ड देखकर बच्चों के खिल उठे चेहरे*

बरेली शहर सीट पर सपा के ‘एजुकेशन आइकन’ मोहम्मद कलीमुद्दीन की दमदार दावेदारी, हजारों छात्रों को डॉक्टर-इंजीनियर बनाकर बनाई मजबूत पहचान

पुलिस ने उसके बाप व भाई का भी धारा 170 बी एन एस एस में चालान कर एसडीएम नगीना की न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को जमानत नहीं मिलने पर बेकसूर बाप बेटे को जाना पड़ गया जेल।