एस.एन. इंटर कॉलेज,में डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनायी गई

शाहिद खान संवाददाता पीलीभीत* 
पीलीभीत आज 14 अप्रैल 2026 को एस.एन. इंटर कॉलेज,मे डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती बड़े ही हर्षोल्लासव, गरिमा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर को सुसज्जित किया गया तथा विद्यार्थियों एवं शिक्षकों में विशेष उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम का शुभारम्भ कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. जावेद अहमद द्वारा बाबा साहब के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। इसके पश्चात उपस्थित समस्त शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने भी श्रद्धापूर्वक पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
प्रधानाचार्य डॉ. जावेद अहमद ने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में बाबा साहब के जीवन संघर्ष, शिक्षा के प्रति उनके समर्पण तथा भारतीय समाज में समानता, न्याय और अधिकारों की स्थापना के लिए उनके अतुलनीय योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहब का जीवन हमें कठिन परिस्थितियों में भी निरंतर आगे बढ़ने और शिक्षा को अपना सबसे बड़ा हथियार बनाने की प्रेरणा देता है।
सामाजिक विज्ञान के अध्यापक चमन खां ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए बाबा साहब के व्यक्तित्व एवं कृतित्व का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने बताया कि बाबा साहब ने समाज के वंचित वर्गों के उत्थान के लिए आजीवन संघर्ष किया और उन्हें समान अधिकार दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने विद्यार्थियों को उनके आदर्शों—समानता, बंधुत्व और न्याय—को अपने जीवन में अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा भी बाबा साहब के जीवन से जुड़े विचार साझा किए गए, जिससे वातावरण और भी प्रेरणादायक बन गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षक यासीन अहमद खां द्वारा प्रभावी एवं सुचारु रूप से किया गया। अंत में सभी ने बाबा साहब के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।
इस अवसर पर कॉलेज का समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थीगण उपस्थित रहे, जिससे कार्यक्रम अत्यंत सफल एवं प्रेरणादायक रहा।

Comments

Popular posts from this blog

जमा-ए-अनवर पब्लिक स्कूल में प्ले ग्रुप से कक्षा 8वीं तक का परीक्षा फल वितरण हुआ रिपोर्ट कार्ड देखकर बच्चों के खिल उठे चेहरे*

बरेली शहर सीट पर सपा के ‘एजुकेशन आइकन’ मोहम्मद कलीमुद्दीन की दमदार दावेदारी, हजारों छात्रों को डॉक्टर-इंजीनियर बनाकर बनाई मजबूत पहचान

पुलिस ने उसके बाप व भाई का भी धारा 170 बी एन एस एस में चालान कर एसडीएम नगीना की न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को जमानत नहीं मिलने पर बेकसूर बाप बेटे को जाना पड़ गया जेल।