जोन प्रभारी सरदार इकबाल सिंह चीमा के फार्म हाउस ग्राम फ़ाज़ल में एक विशाल पी डी ए पंचायत का आयोजन हुआ।
अनीता देवी की रिपोर्ट
बहेड़ी (बरेली) समाजवादी पार्टी प्रदेश भर में पड़ा पंचायत का आयोजन कर रही है इसी कड़ी में पी डी ए पंचायत में मुख्य अतिथि प्रदेश महासचिव विधायक-बहेड़ी पूर्व मंत्री मा० अताउर रहमान के साथ निवर्तमान जिला अध्यक्ष शिवचरन कश्यप, पूर्व जिला अध्यक्ष अगम मौर्य, वरिष्ट सपा किसान नेता तेजेंद्र विर्क,बाबा साहब वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सोनकर व महिला सभा की जिला अध्यक्ष स्मिता यादव भी मौजूद रहीं ।
सभा को संबोधित करते हुए श्री रहमान ने कहा कि मौजूदा सरकार जो वादे करके सत्ता में आई थी जैसे दो करोड़ नौकरी का वादा, किसानों की आय दुगुनी करने का वादा, महंगाई कम करने का वादा और सबका साथ सबका विकास का नारा आदि नारे सरकार बनने से पूर्व किए थे जिसमें से दोनों सरकारों को सत्ता में दस साल से ज्यादा हो चुके हैं और इसमें से एक भी वादा पूरा नहीं हुआ है बल्कि नौजवान नौकरी के लिए परेशान है और आम जनता महंगाई से त्रस्त हैं उत्तर प्रदेश के पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यकों व वंचितों ने यह तय कर लिया है कि 2027 में राष्ट्रीय अध्यक्ष मा अखिलेश यादव जी को मुख्यमंत्री बनाकर पी डी ए की सरकार बनाना है।
वरिष्ठ किसान नेता तेजेंदर विर्क ने अपने संबोधन में कहा कि आज किसान मेहनत करता है, दिन-रात खेतों में पसीना बहाता है, लेकिन उसे उसकी फसल का सही दाम नहीं मिल पाता। खाद, बीज और डीज़ल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, लेकिन MSP (न्यूनतम समर्थन मूल्य) का लाभ हर किसान तक नहीं पहुंच रहा।
जय जवान जय किसान! जय समाजवाद।
सभा को संबोधित करते हुए निवर्तमान जिला अध्यक्ष शिवचरन कश्यप ने कहा मेरे प्यारे भाइयों और बहनों, कश्यप समाज इस देश की मेहनतकश, संघर्षशील और स्वाभिमानी समाज है। हमने हमेशा मेहनत की, समाज को आगे बढ़ाने का काम किया, लेकिन हमें वह सम्मान और अधिकार नहीं मिला जिसके हम हकदार हैं।
अब कश्यप समाज जाग चुका है, और अपने अधिकारों के लिए मजबूती से खड़ा है।
समाजवादी पार्टी ही वह पार्टी है, जिसने हमेशा पिछड़े, दलित और वंचित समाज की आवाज़ उठाई है।
मैं आप सभी से अपील करता हूं कि समाजवादी पार्टी के साथ जुड़कर अपने हक और सम्मान की लड़ाई को और मजबूत करें।
समाजवादी पार्टी के पूर्व ज़िला अध्यक्ष अगम मौर्य ने ने कहा कि समाजवादी पार्टी ही वह पार्टी है, जिसने हमेशा पिछड़े, दलित और वंचित वर्गों के अधिकारों की लड़ाई लड़ी है।
भाइयों और बहनों,
अब समय आ गया है कि हम सब एकजुट होकर अपनी ताकत दिखाएं। जब मौर्य समाज एक साथ खड़ा होगा, तभी हमारा हक और सम्मान सुनिश्चित होगा।
समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर अपने अधिकारों की इस लड़ाई को और मजबूत करें।
इस पी डी ए पंचायत को संबोधित करने वाले अन्य वक्ताओं के नाम इस प्रकार हैं दमखोदा के पूर्व ब्लाक प्रमुख हाजी वफा उर रहमान , जिला उपाध्यक्ष चौधरी विजेंद्र सिंह , जिला पंचायत सदस्य डॉ ब्रहमस्वरूप सागर, विधानसभा अध्यक्ष नासिर रजा खां,जिला पंचायत सदस्य कमरूद्दीन सैफी, अंबेडकर वाहिनी के विधानसभा अध्यक्ष हरीश सागर, सपा किसान नेता राकेश गंगवार, एस सी प्रकोष्ठ के विधानसभा अध्यक्ष डॉ, जय सिंह सागर, सरदार आलमजीत सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष चंद्रसेन मौर्य, सैक्टर प्रभारी सिद्धार्थ शर्मा, सरदार सर्व दयाल सिंह, सरदार तरसेम सिंह, एड रामेंद्र कश्यप आदि।
इस मौके पर सरदार नवाब सिंह, सरदार अवतार सिंह,सरदार भूपेंद्र सिंह,सरदार हरपाल सिंह, सरदार आलमजीत सिंह,सरदार तरसेम सिंह,सरदार परमजीत सिंह,सरदार जसपाल सिंह, सरदार गुरबाज सिंह गोरिया, सरदार गुरमेल सिंह चौधरी अमित सिंह , चंद्रसेन मौर्य, घनश्याम जाटव, चौधरी विपिन सिंह, निजामुद्दीन साहब अकरम खान पूर्व प्रधान , राजू मौर्या, लालता प्रसाद कश्यप , चौधरी सुखविंदर सिंह, राशिद कस्सार ,लियाकत अंसारी, राकेश गंगवार जी, मोहम्मद करीम, हरविंदर सिंह लाडी, सरदार आलमजीत सिंह, सरदार नवाब सिंह , शकील सलमानी , हनीफ प्रधान जी, मेहंदी हसन प्रधान जी, रामावतार जी, वारिस हुसैन खां ,मकसूद प्रधान जी, फैयाज बीटीसी, शान ए आलम, जसवंत सागर, चुरामन मौर्य, मुन्नालाल मौर्य, वेद प्रकाश सागर, रईस अहमद मास्टर, प्रेमपाल गंगवार, छत्रपाल गंगवार जी, प्रताप सिंह , सरफराज बीटीसी, बाली शेर खान, गजेंद्र सागर, चौधरी पुष्पेंद्र सिंह, पूर्व प्रधान बिल्लू , पूर्व प्रधान महबूब खान, शकील अहमद अंसारी प्रधान जी, चौधरी विजय सिंह राठी, मोहम्मद आमिर, रफीक मंसूरी प्रधान जी, ताहिर खान, शकील सिद्दीकी, अखलाक अहमद, राजेश सागर, परवेज खां मदनापुर, नईम बहलीम, आदि के अलावा इस पी डी ए पंचायत में हजारों की संख्या में भीड़ मौजूद रही।
इस पी डी ए पंचायत की अध्यक्षता सरदार जसवीर सिंह ने व संचालन विधानसभा महासचिव हरस्वरूप मौर्य ने किया।
Comments
Post a Comment