जिलाधिकारी के सी यू जी फ़ोन नंबर पे कॉल करके अभद्रता करने वाले को गिरफ्तार कर जेल भेजा*

शाहिद खान संवाददाता पीलीभीत* 
दिनांक 07 अप्रैल 2026 को नरेश वर्मा, आशुलिपिक, जिलाधिकारी पीलीभीत द्वारा लिखित तहरीर दी गई कि दिनांक 06 अप्रैल 2026 को समय सायं लगभग 17:35 बजे जब जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित गांधी सभागार में बर्ड फ्लू की रोकथाम हेतु बर्ड फ्लू टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की जा रही थी, उसी दौरान जिलाधिकारी के सीयूजी नम्बर-9454417526 पर मो0 नम्बर-8923374233 से एक कॉल प्राप्त हुई। जिलाधिकारी  बैठक में व्यस्त होने के कारण उक्त सीयूजी नम्बर वादी नरेश वर्मा
(Steno) के पास था। फोन पर व्यक्ति ने अपना नाम बलजिंदर सिंह बताया तथा बातचीत के दौरान अभद्र भाषा का प्रयोग किया और धमकी देने लगा तथा उसके द्वारा उक्त कॉल की रिकॉर्डिंग कर उसे वायरल किया गया। उक्त प्रकरण के संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना पूरनपुर पर *मु0अ0सं0 142/2026 धारा 352/351(2) बीएनएस बनाम बलजिंदर सिंह पुत्र चंचल सिंह निवासी ग्राम मुझा कला, थाना पूरनपुर, जनपद पीलीभीत* के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया। गिरफ्तारी: अभि. बलजिंदर सिंह पुत्र चंचल सिंह निवासी ग्राम मुझा कला, थाना पूरनपुर, जनपद पीलीभीत, उम्र लगभग 45 वर्ष को  *गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है*। उक्त अभियुक्त द्वारा खुद को किसान यूनियन (अन्नदाता गुट) में प्रदेश सचिव बताया जाता है।

Comments

Popular posts from this blog

जमा-ए-अनवर पब्लिक स्कूल में प्ले ग्रुप से कक्षा 8वीं तक का परीक्षा फल वितरण हुआ रिपोर्ट कार्ड देखकर बच्चों के खिल उठे चेहरे*

बरेली शहर सीट पर सपा के ‘एजुकेशन आइकन’ मोहम्मद कलीमुद्दीन की दमदार दावेदारी, हजारों छात्रों को डॉक्टर-इंजीनियर बनाकर बनाई मजबूत पहचान

पुलिस ने उसके बाप व भाई का भी धारा 170 बी एन एस एस में चालान कर एसडीएम नगीना की न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को जमानत नहीं मिलने पर बेकसूर बाप बेटे को जाना पड़ गया जेल।