बरेली में अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर बड़ी कार्रवाई: डिप्टी CMO डॉ. लईक अहमद अंसारी के नेतृत्व में औचक निरीक्षण, एक सेंटर सील



रिपोर्ट-मुस्तकीम मंसूरी 

बरेली | 3 अप्रैल
जिला अधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी, बरेली के सख्त निर्देशों के अनुपालन में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को जिले भर में अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर ताबड़तोड़ औचक निरीक्षण अभियान चलाया। इस पूरे अभियान की कमान डिप्टी CMO डॉ. लईक अहमद अंसारी ने संभाली, जिनकी सक्रियता और सख्ती के चलते कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए।
 कई केंद्रों पर एक साथ छापेमारी

डॉ. लईक अहमद अंसारी के नेतृत्व में टीम ने कुंडरा कोठी 
स्थित मन्नत अल्ट्रासाउंड, 
जीवन ज्योति अल्ट्रासाउंड
तथा रिछा क्षेत्र में
हर्ष कला अल्ट्रासाउंड
का गहन निरीक्षण किया।
इसके अलावा बहेड़ी क्षेत्र में भी अभियान चलाते हुए
ग्लोबल अल्ट्रासाउंड
हिंद अल्ट्रासाउंड
यूनिक अल्ट्रासाउंड
मैक्स अल्ट्रासाउंड
लाइफ लाइन अल्ट्रासाउंड
अरोरा अल्ट्रासाउंड
नियाजी अल्ट्रासाउंड
विद्या अल्ट्रासाउंड सेंटर
की बारीकी से जांच की गई।

 हिंद अल्ट्रासाउंड सेंटर सील

निरीक्षण के दौरान हिंद अल्ट्रासाउंड सेंटर के संचालक आवश्यक पंजीकरण प्रमाण पत्र प्रस्तुत नहीं कर सके। इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए टीम ने तत्काल प्रभाव से सेंटर को सील कर दिया।
 डिप्टी CMO डॉ. लईक अहमद अंसारी ने स्पष्ट निर्देश
दिए की “संचालक 3 दिन के भीतर सभी वैध दस्तावेज प्रस्तुत करें, अन्यथा उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करते हुए अभियोग पंजीकृत किया जाएगा।”

 दो केंद्र मिले बंद, सभी को चेतावनी

निरीक्षण के दौरान
मैक्स अल्ट्रासाउंड सेंटर
लाइफ लाइन अल्ट्रासाउंड सेंटर
बंद पाए गए, जिस पर अधिकारियों ने नाराजगी जाहिर की।
हालांकि अन्य सभी केंद्र पंजीकृत पाए गए, लेकिन सभी संचालकों को सख्त चेतावनी दी गई कि वे शासन द्वारा निर्धारित मानकों का पूर्ण पालन करें।

 डॉ. लईक अहमद अंसारी का सख्त संदेश

डिप्टी CMO डॉ. लईक अहमद अंसारी ने साफ शब्दों 
में कहा जनता के स्वास्थ्य से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। किसी भी प्रकार की लापरवाही या अविश्वास बर्दाश्त नहीं होगा।

 टीम में ये अधिकारी रहे शामिल

इस कार्रवाई में डिप्टी CMO डॉ. लईक अहमद अंसारी के साथ
राहुल शर्मा, राजेश कुमार, विपिन कुमार
सक्रिय रूप से मौजूद रहे।

सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग

इस बड़ी कार्रवाई के बाद बरेली में स्वास्थ्य विभाग की सक्रियता चर्चा का विषय बन गई है।

Comments

Popular posts from this blog

जमा-ए-अनवर पब्लिक स्कूल में प्ले ग्रुप से कक्षा 8वीं तक का परीक्षा फल वितरण हुआ रिपोर्ट कार्ड देखकर बच्चों के खिल उठे चेहरे*

बरेली शहर सीट पर सपा के ‘एजुकेशन आइकन’ मोहम्मद कलीमुद्दीन की दमदार दावेदारी, हजारों छात्रों को डॉक्टर-इंजीनियर बनाकर बनाई मजबूत पहचान

पुलिस ने उसके बाप व भाई का भी धारा 170 बी एन एस एस में चालान कर एसडीएम नगीना की न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को जमानत नहीं मिलने पर बेकसूर बाप बेटे को जाना पड़ गया जेल।