भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य के नेतृत्व में नारी शक्ति वंदन बैठक का आयोजन हुआ I*

शाहिद खान संवाददाता पीलीभीत* 

जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य ने बताया कि 12 अप्रैल से 20 अप्रैल के बीच संगठन द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम अभियान का आयोजन होना सुनिश्चित हुआ है जिसकी तैयारियों के लिए विधानसभा स्तर तक संयोजक नियुक्त किए गए हैं I 
इस अभियान में नारी शक्तिकरण के लिए महिला सम्मेलन , नारी शक्ति पदयात्रा , बाइक स्कूटी रैली , महिला दौड़ एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा I 
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिजन के अनुसार सभी क्षेत्रों में महिलाओं का 33% भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए भारतीय जनता पार्टी नारी शक्तिकरण की दिशा में लगातार कार्य कर रही है उसी के निमित्त ये नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित हुआ है और इसी के व्यापक प्रचार प्रसार के लिए ये अभियान संगठन द्वारा आयोजित किया जा रहा है I
जनपद में इस अभियान के सफल आयोजन के लिए महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष गीता मिश्रा को जिला संयोजक बनाया गया है I
इस अभियान के आयोजन के लिए रूपरेखा तय करने हेतु बैठक जिला कार्यकाल पर आयोजित हुई जिसमें जिला महामंत्री मंगली प्रसाद वर्मा ,  जिला उपाध्यक्ष विकास श्रीवास्तव, मनोज गुप्ता ,रेखा सिंह परिहार , ब्लॉक प्रमुख सभ्यता देवी वर्मा , जिला मंत्री सत्यपाल वर्मा , ऋचा सिंह पटेल, पंकजा तिवारी , रेनू राज , जिला कोषाध्यक्ष विकास पाल सिंह , अभिमन्यु गंगवार ,राम चरण राठौर , विजय सरकार ,दीपक सूर्यवंशी सम्मिलित हुए I

Comments

Popular posts from this blog

जमा-ए-अनवर पब्लिक स्कूल में प्ले ग्रुप से कक्षा 8वीं तक का परीक्षा फल वितरण हुआ रिपोर्ट कार्ड देखकर बच्चों के खिल उठे चेहरे*

बरेली शहर सीट पर सपा के ‘एजुकेशन आइकन’ मोहम्मद कलीमुद्दीन की दमदार दावेदारी, हजारों छात्रों को डॉक्टर-इंजीनियर बनाकर बनाई मजबूत पहचान

पुलिस ने उसके बाप व भाई का भी धारा 170 बी एन एस एस में चालान कर एसडीएम नगीना की न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को जमानत नहीं मिलने पर बेकसूर बाप बेटे को जाना पड़ गया जेल।