भारत के इतिहास का सबसे चमकता सितारा भारत का प्रथम स्वतंत्रता संग्राम 1857
मुनेश त्यागी
वैसे तो भारत के इतिहास में भारत के राजाओं और जनता ने विदेशियों से बहुत सारी जंग लड़ी थीं और अपने राज्यों के हिफाजत की कोशिश की थी मगर 1857 का भारत का प्रथम स्वतंत्रता संग्राम उन सबमें सबसे बड़ा था। आज भारत के सबसे पहले स्वतंत्रता संग्राम की 169वीं वर्षगांठ का महान अवसर है। भारत के पहले स्वतंत्रता संग्राम की शुरुआत 10 मई 1857 को मेरठ से शुरू हुई थी। यह संग्राम अचानक नहीं हुआ था बल्कि यह एक सोची समझी रणनीति का हिस्सा था और इसकी तैयारी एक सामूहिक संचालन के तहत 1854 से ही शुरू हो गई थी। भारतीय इतिहास में यह पहली दफा हुआ था कि देशी फौजों ने अपने यूरोपीय अफसरों को मार डाला। हिंदू और मुस्लिम आपसी घृणा और मतभेदों को छोड़कर, अपने एक ही मालिक के खिलाफ हो गए।
यह बगावत सिर्फ कुछ स्थानों तक ही सीमित नहीं थी बल्कि यह पूरे भारत में फैली हुई थी। कार्ल मार्क्स ने 14 अगस्त 1857 को लिखें अपने लेख में कहा था कि "जिसे अंग्रेज फौजी बगावत समझ रहे हैं वह सचमुच राष्ट्रीय विद्रोह है।" समाजवाद के प्रवर्तक मार्क्स ने इसे भारत का "राष्ट्रीय विद्रोह" कहकर इसका स्वागत किया था। मार्क्स ने इसे ब्रिटिश शासन को उखाड़ फेंकने के लिए "भारतीय जनता की क्रांति" तक कहा था और अर्नेस्ट जोंस ने 5 सितंबर 1857 को पीपल्स पेपर में लिखे अपने लेख में कहा था कि "विश्व के इतिहास में जितने भी विद्रोहों की चेष्टा की गई है, यह एक सबसे बड़ा न्यायपूर्ण, भद्र और आवश्यक विद्रोह है। ब्रिटेन में चार्टिस्ट आंदोलन के नेता अर्नेस्ट जोंस ने इसे एक सबसे न्याय पूर्ण और आवश्यक विद्रोह कहकर इसका स्वागत किया था और अपने देशवासियों से इसका समर्थन करने की अपील की थी।
दरअसल यह भारत का पहला सशस्त्र राष्ट्रीय महाविद्रोह था। यह भारत की स्वाधीनता के लिए पहला राष्ट्रीय संग्राम था। इस विद्रोह के सिपाही किसान, कारीगर, राजा रानी, नवाब बेगम, तालुकदार, जमींदार, सेठ साहूकार, हिंदू मुसलमान आदि विभिन्न वर्गों के और धर्म के लोग संग्राम के मैदान में उतरे थे। इन सब का सबसे प्रमुख उद्देश्य भारत से फिरंगियों को मार भगाना था। उनके चंगुल से देश को आजाद कराना था। इस विद्रोह की प्रमुख शक्ति अंग्रेजों की सेना के देशी सिपाही और किसान थे। सिपाही इन्हीं किसानों की संतान थे। वे खुद भी किसान थे।
राष्ट्रीय क्रांति के कारण,,,इस आंदोलन के
*******************
प्रमुख कारण अंग्रेजों की लूट और धन बटोर कर हिंदुस्तान से ब्रिटेन ले जाने की लालसा थी। अंग्रेज किसानों और कारीगरों को बेरहमी से लूटते थे, जमीन का लगान बढ़ा दिया था, उनकी आमदनी आधी कर दी थी, राजा महाराजाओं की जागीरें छीन ली थीं, उनका लगान बढ़ा दिया था, लगान जबरदस्ती वसूला जाता था, बहुत सारे राजाओं के राज्य हड़प लिए गये थे, उनके उत्तराधिकारी मानने से मना कर दिया था। इस प्रकार इस आंदोलन के प्रमुख कारण अंग्रेजों की लूट की नीतियां, आर्थिक, राजनीतिक और धार्मिक मामलों में मनमानी और अनावश्यक दखलंदाज़ी थी।
महासंग्राम की संचालन समिति,,,,इस
*************************
महासंग्राम की एक युद्ध संचालन समिति का निर्माण किया गया था जिसमें 50% हिंदू और 50% मुसलमान थे। इस संचालन समिति के सर्व प्रमुख और कमांडर इन चीफ बहादुर शाह जफर थे और उनके सचिन मुकुंद थे। इस महा विद्रोह के प्रणेता, सम्पर्क कर्ता और सेनानियों को जोड़ने वाले नाना साहब थे और उनके सचिव अजीमुल्ला खान को बनाया गया था। इस सशस्त्र संघर्ष को कामयाब बनाने के लिए अजीमुल्ला खान को विदेशों में भेजा गया था। उन्होंने रूस, फ्रांस, इंग्लैंड, फारस, तुर्की और क्रीमिया की यात्राएं कीं। अजीमुल्ला खान की रिपोर्ट पर बिठूर में विद्रोह की योजना तैयार की गई थी। इस योजना के बाद, नाना साहब ने देश के राजाओं और नवाबों को चिट्ठियां लिखीं। इस योजना में बहादुर शाह जफर, बेगम जीनत महल, नवाब वाजिद अली, मौलवी अहमद शाह, झांसी की रानी लक्ष्मीबाई, रंगो बापूजी, खान बहादुर खान, बाबू कुंवर सिंह आदि शामिल हुए जिसमें तय किया गया कि 31 मई 1857 दिन रविवार को पूरे भारत में एक साथ विद्रोह किया जायेगा।
महासंग्राम की योजना,,,,,,इस विद्रोह को
******************
सफल बनाने के लिए नाना साहब और अजीमुल्ला खान ने विभिन्न शहरों की "तीर्थयात्राएं" कीं और उन्हें संग्राम में शामिल होने की योजना बताई। विद्रोह के गुप्त दूत "कमल के फूल" और "रोटियां" थीं। कमल के फूल हिंदुस्तानी पलटनों में और रोटियां गांव के किसानों में घुमाई जाने लगीं। यह विद्रोह निश्चित तारीख से पहले फूट पड़ा और मेरठ से क्रांति शुरू हो गई। मेरठ में 85 सैनिकों को कठोर सजा दी गई थी जिससे मेरठ के सैनिक भड़क गए और उन्होंने क्रांति शुरू कर दी, अंग्रेजों को मार डाला गया। इन सैनिकों में 53 मुस्लिम और 32 हिंदू सैनिक शामिल थे। इसके बाद यह क्रांति धीरे-धीरे पूरे देश में फैल गई, मगर क्रांति के निश्चित समय से पहले से शुरू हो जाने से अंग्रेजों को इसे दबाने का मौका मिल गया। क्रांतियां होती रहीं और अंग्रेजी इसे दबाते चले गए और अंत में इस क्रांति को हार का मुंह देखना पड़ा।
महासंग्राम के गद्दार,,,,,,इस महा विद्रोह के
***************
कुछ गद्दार भी थे जिनकी गद्दारी के कारण अंग्रेज इस महा विद्रोह को दबाने में सफल हो गए। इनमें बहादुर शाह जफर के समाधि इलाही बख्श, जियाजी राव सिंधिया, जगन्नाथ सिंह, सालार जंग, कुछ गोरखा और सिख सरदार, महारानी लक्ष्मीबाई के महल का दरवाजा खोलने वाला दुल्हाजू, तातिया टोपे को पकड़वाने वाला मानसिंह शामिल थे। इनकी गद्दारों की वजह से यह आंदोलन असफल हुआ।
महासंग्राम की हार के कारण,,,,,,इस क्रांति
***********************
के हार के प्रमुख कारण थे,,,, इसका निश्चित समय से पहले शुरू हो जाना, आंदोलनकारियों में आपकी झगड़े और मनमुटाव, सेनापतियों की अनुशासनहीनता, कुछ नवाबों, सामंतों और राजाओं की गद्दारी। इन कारणों की वजह से भारत का यह अद्भुत स्वतंत्रता संग्राम बुलंदियों की ऊंचाइयों को नहीं छुपाया और अंततः असफल हो गया।
महासंग्राम की खूबियां,,,,,,,भारत के इतिहास
******************
के इस महासंग्राम की बहुत सारी खूबियां हैं। इसने हिंदुस्तानियों में मनुष्यता का बोध जगाया, उन्हें लड़ाकू इंसान बनाया, उन्हें एक दूसरे के लिए जान कुर्बान करना सिखाया और देश की आजादी के लिए अपना सब कुछ दांव पर लगाने और सब कुछ न्यौछावर करने के लिए तैयार किया। इसने चीन को अंग्रेजों द्वारा गुलाम होने से बचाया। इस संग्राम ने अंग्रेजों के सुपरनैचुरल होने की गलतफहमी को दूर किया और पूरी दुनिया को बताया कि एक संगठित संग्राम के तहत बड़े से बड़े जालिम लुटेरों को हराया जा सकता है और पूरे देश और दुनिया में यह उम्मीद जगाई की अंग्रेजों को बाकायदा पराजित किया जा सकता है।
महासंग्राम की अद्भुत सीखें,,,,,,,,इस महान
**********************
स्वतंत्रता संग्राम की बहुत अद्भुत सीखें भी हैं। इसने सीख दी कि सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक परिवर्तन के लिए समाज में अगर कुछ करना है तो उसके लिए जरूरी है की एक क्रांतिकारी एक कार्यक्रम हो, क्रांतिकारियों का एक संयुक्त नेतृत्व हो, एक क्रांतिकारी संगठन हो, जनता और नेतृत्व में क्रांतिकारी अनुशासन हो और क्रांतिकारी जनता एकजुट संघर्ष के लिए तैयार हो।
महासंग्राम की अद्भुत विरासत,,,,,,इस महान
************************
स्वतंत्रता संग्राम की बहुत बड़ी विरासत है। इसने भारतीयों में और जनता में हिंदू मुस्लिम एकता कायम की, अपने अंदरूनी संघर्षों, विवादों और मतभेदों को बुलाकर संघर्ष करना सिखाया, भारतीयों को दुनिया में सिर उठाकर चलना सिखाया, समस्त भारतीयों का स्वाभिमान जगाया, उन्हें आजादी के महान सपनों के लिए लड़ना, मरना और संघर्ष करना सिखाया, उन्हें संगठन बनाकर संघर्ष करना सिखाया, उन्हें आजादी के लिए अपना सब कुछ कुर्बान करना सिखाया और उन्हें सिखाया कि अपने मतभेदों को भुलाकर लड़े बिना, हम कोई जंग नहीं जीत सकते।
महासंग्राम में औरतों का योगदान,,,,,भारत के
***************************
इस स्वतंत्रता संग्राम में हमारी उस समय की माताओं बहनों का भी बहुत बड़ा योगदान था। उन्होंने भी उस आजादी की लड़ाई में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया था और अपना राज्य, धन दौलत और सब कुछ स्वाह कर दिया था। इस स्वतंत्रता संग्राम में भाग लेने वाली प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी और लड़ाकू और बहादुर महिलाओं की सूची इस प्रकार है,,,1.महारानी लक्ष्मीबाई, 2.सुंदर, 3.मुदर, 4.अज़ीज़न बाई, 5.उदा देवी, 6.जीनत महल, 7.बेगम हजरत महल, 8.असगरी बेगम, 9. सुंदरी रानी और उसकी की सास, 10.लाजो, 11.झलकारी बाई, 12.अवंतीबाई, 13.बिजली फांसी, 14.सिदो कान्हे और 15. वीर कुंवर सिंह के परिवार की 150 महिलाएं जिन्होंने जौहर व्रत किया और तोपों के मुहाने पर खड़ी होकर अपने हाथ से पलीते में आग लगाई थी। इन महान वीरांगनाओं का भारत का इतिहास सदा सदा कर्जदार रहेगा।
इसी कड़ी में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के थाना भवन मुजफ्फरनगर की 11 महान स्वतंत्रता सेनानी वीरांगनाओं भारत की औरतों का नाम दुनिया में रोशन कर दिया था। उन्होंने भी गोलियां खाईं, जिंदा जलीं, फांसी चढ़ीं, मगर वे आजादी की लड़ाई से पीछे नहीं हटीं। उनमें से कुछ के नाम इस प्रकार है,,,, 1.असगरी बेगम, 2. आशा देवी गुर्जर, 3. भगवती देवी त्यागी 4.हबीब मुस्लिम गुर्जर, 5.माम कौर सिख, 6.भगतावरी, 7.उमदा जाट मुस्लिम और 8.राजकोर सिख। इन महान वीरांगनाओं का संघर्ष और बलिदान देखकर सभी स्वतंत्रता सेनानियों ने दांतो तले उंगलियां दबा ली थीं।
महासंग्राम ने स्वतंत्रता संग्राम को गति,,,
*******************************
इस क्रांतिकारी महान लड़ाई ने भारत की
आजादी के संघर्ष और संग्राम को गति प्रदान की। इसने लोगों में विजयी होने का विश्वास जगाया, जिसकी वजह से भारत की जनता एकजुट हुई और वह आजादी के संग्राम में उतर गई, जिसका परिणाम 1947 में अंग्रेजों की गुलामी से भारत की आजादी में निकला।
महासंग्राम के अधूरे सपने,,,,भारत की
*********************
आजादी के इस महान संग्राम के 168 साल बाद भी हम देख रहे हैं कि भारत की जनता को अभी अन्याय, शोषण और जुल्मों से पूर्ण मुक्ति नहीं मिली है। उस समय उनके देखे गए सपने अभी भी पूरे नहीं हुए हैं। वे आजादी के महान सपने आज भी अधूरे हैं। पहले अंग्रेज लुटेरे हमारा शोषण दमन कर रहे थे और आज भारत का धनी वर्ग, बड़े-बड़े पूंजीपति और उनकी सरकार, हमारी जनता के वाजिब हक और बुनियादी अधिकार उन्हें नहीं दे पाए हैं और उनकी लगातार लूट, शोषण, अन्याय और वर्गीय दमन आज भी जारी हैं। इसलिए हमें उस महान संग्राम की उपलब्धियों से और गलतियों से सीख कर, एक नए स्वतंत्रता संग्राम की शुरुआत करनी है जिसमें भारत की समस्त जनता का विकास हो, सबको रोटी, कपड़ा, मकान, शिक्षा और स्वास्थ्य मिले, सबको रोजगार मिले और भारत के प्राकृतिक संसाधनों का इस्तेमाल भारत की पूरी जनता के विकास के लिए हो।
महासंग्राम और हमारे आज के काम,,,,,सारे
*****************************
भारतीयों के सिर को सदा सदा उंचा करने वाले भारत के 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम को शत-शत नमन, वंदन और अभिनंदन। भारत की जनता, किसानों, मजदूरों, नौजवानों, छात्रों, बुद्धिजीवियों और साहित्यकारों को एक साथ एकजुट होकर उस महान संग्राम के संघर्ष की साझी विरासत को आगे ले जाने की आज सबसे बड़ी जरूरत है। पिछले 170 साल की भारत की साझी संस्कृति की इस महान विरासत को तोड़ने की और जनता की एकता और मिली जुली संस्कृति को खंडित करने की और उसे हिंदू मुसलमान में बांटने की, साम्राज्यवादी, सांप्रदायिक और जातिवादी मुहिम जारी है। आज हमें उस महान साझी विरासत और गंगा जमनी तहजीब को बचाने के लिए एकजुट होकर साझे संघर्ष की सबसे ज्यादा जरूरत है, तभी जनता की बुनियादी जरूरतों को पूरा किया जा सकता है और तभी 1857 के महासंग्राम के महान शहीद स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को पूरा किया जा सकता है।
Comments
Post a Comment