लखनऊ में शोक: सपा प्रमुख अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन, 38 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

रिपोर्ट-मनोज गुप्ता 

बीते कुछ दिनों से थे अस्वस्थ, सिविल अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित; 
 समाजवादी परिवार और राजनीतिक जगत में शोक की लहर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का बुधवार सुबह निधन हो गया। वह मात्र 38 वर्ष के थे।
बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह करीब 5:55 बजे उन्हें गंभीर हालत में लखनऊ के सिविल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके निधन की खबर मिलते ही परिवार और समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार, प्रतीक यादव पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। 30 अप्रैल से उनकी तबीयत खराब बताई जा रही थी, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि उपचार के बाद वह घर लौट आए थे, लेकिन अचानक उनकी हालत बिगड़ने से यह दुखद घटना हो गई।
प्रतीक यादव, समाजवादी पार्टी के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के पुत्र थे। वह राजनीति से दूर रहकर अपना निजी व्यवसाय संभालते थे, लेकिन परिवार के कारण उनका नाम हमेशा चर्चा में रहता था।
वह अपर्णा यादव के पति भी थे, जो खुद एक सक्रिय राजनीतिक चेहरा हैं। पति के निधन से अपर्णा यादव पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
प्रतीक यादव के आकस्मिक निधन की खबर से पूरे समाजवादी परिवार में शोक की लहर है। पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं और अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी गहरा दुख व्यक्त किया है। सोशल मीडिया पर शोक संदेशों का सिलसिला जारी है।
फिलहाल उनकी मौत के कारणों को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। डॉक्टरों और परिवार की ओर से विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।
परिवार के करीबी सूत्रों के अनुसार, अंतिम संस्कार को लेकर जल्द ही निर्णय लिया जाएगा। लखनऊ सहित प्रदेशभर में समाजवादी समर्थकों के बीच शोक का माहौल है।

Comments

Popular posts from this blog

जमा-ए-अनवर पब्लिक स्कूल में प्ले ग्रुप से कक्षा 8वीं तक का परीक्षा फल वितरण हुआ रिपोर्ट कार्ड देखकर बच्चों के खिल उठे चेहरे*

बरेली शहर सीट पर सपा के ‘एजुकेशन आइकन’ मोहम्मद कलीमुद्दीन की दमदार दावेदारी, हजारों छात्रों को डॉक्टर-इंजीनियर बनाकर बनाई मजबूत पहचान

पुलिस ने उसके बाप व भाई का भी धारा 170 बी एन एस एस में चालान कर एसडीएम नगीना की न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को जमानत नहीं मिलने पर बेकसूर बाप बेटे को जाना पड़ गया जेल।