रामपुर सड़क हादसे में तीन की मौत, जिला पंचायत सदस्य संतोष भारती घायल
Report By:Anita Devi
बरेली जिला पंचायत सदस्य संतोष भारती घायल, हरिद्वार से लौटते समय कार को टक्कररामपुर जिले के भमरौआ गांव के पास हुए एक सड़क हादसे में तीन लोगों की मृत्यु हो गई। इस दुर्घटना में बरेली जिला पंचायत सदस्य संतोष भारती सहित पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ये सभी हरिद्वार से अस्थि विसर्जन कर लौट रहे थे।
जानकारी के अनुसार, वार्ड नंबर 14 से जिला पंचायत सदस्य संतोष भारती 29 अप्रैल को अपने रिश्तेदारों के साथ हरिद्वार गई थीं। वापसी के समय उनकी कार में कुल आठ लोग सवार थे। बुधवार को जब कार भमरौआ गांव के पास पहुंची, तभी पीछे से आ रहे एकउनकी कार में कुल आठ लोग सवार थे। बुधवार को जब कार भमरौआ गांव के पास पहुंची, तभी पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी।
टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
बताया गया है कि टक्कर के बाद कार कई बार पलटी भी खाई। परिजनों ने आरोप लगाया है कि यह हादसा अज्ञात वाहन की टक्कर के कारण हुआ। दुर्घटनास्थल पर पूजा और लज्जावती की तत्काल मृत्यु हो गई। कार में सुभाष, सौरभ, संतोष भारती और तीनहादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी। गंभीर रूप से घायल सभी लोगों को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान एक 10 वर्षीय बच्ची ने भी दम तोड़ दिया। अन्य घायलों की स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें बरेली के हायर सेंटर रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
घटना की सूचना मिलने पर पीछे आ रहे परिजन मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को कार से बाहर निकाला गया।
पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार, मामले की जांच जारी है और जल्द ही आरोपी वाहन की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Comments
Post a Comment