बांगरमऊ में गूंजा बदलाव का संदेश अब्दुल रज़्ज़ाक़ मंसूरी का एकदिवसीय दौरा, गरीबों के लिए बड़े ऐलान


रिपोर्ट-फिरदौस वारसी

ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, भ्रष्टाचार और दबंगई पर साधा निशाना, गरीब बेटियों की शादी और अंतिम संस्कार का खर्च उठाने की घोषणा

जनपद उन्नाव की 162 बांगरमऊ विधानसभा क्षेत्र में मंसूरी यूथ फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं आज़ाद समाज पार्टी के नेता अब्दुल रज़्ज़ाक़ मंसूरी ने एकदिवसीय दौरा कर क्षेत्र की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी। इस दौरान उन्होंने गांव-गांव जाकर लोगों से मुलाक़ात की, उनकी समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए ठोस आश्वासन दिया।
ग्रामीणों को संबोधित करते हुए अब्दुल रज़्ज़ाक़ मंसूरी ने कहा कि आपकी हर समस्या का समाधान करना आज़ाद समाज पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता का संकल्प है। हम जनता के भरोसे पर खरा उतरने के लिए वचनबद्ध हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बांगरमऊ में अब तक विकास के नाम पर केवल भ्रष्टाचार हुआ है और अधिकांश योजनाएं भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुकी हैं।

मंसूरी ने कहा कि उनकी पार्टी क्षेत्र में ऐसा विकास कराएगी जिससे जनता को महसूस होगा कि अब नेतृत्व सही हाथों में है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि बांगरमऊ के प्रत्येक गांव और कटरी क्षेत्र की समस्याओं का समाधान कर लोगों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जाएगा।
उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी उन लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी जो गरीबों किसानों की जमीनों पर कब्जा किए बैठे हैं। किसानों को उनका हक़ दिलाना हमारी प्राथमिकता है, चाहे इसके लिए कानूनी लड़ाई ही क्यों न लड़नी पड़े, उन्होंने जोर देते हुए कहा।

अपने संबोधन में मंसूरी ने क्षेत्र में बढ़ती दबंगई और अत्याचार पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि आज हालात ऐसे हैं कि गरीबों पर ज़ुल्म होता है और पुलिस सत्ता के दबाव में असहाय नजर आती है। हम इस व्यवस्था को बदलेंगे। सबकी सुरक्षा, सबका सम्मान और सबको न्याय दिलाना ही हमारी पार्टी का लक्ष्य है, 
नन्हू पूरवा गांव में आयोजित सभा के दौरान अब्दुल रज़्ज़ाक़ मंसूरी ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि किसी भी गरीब की बेटी की शादी में 100 लोगों के भोजन का खर्च वह स्वयं उठाएंगे। इसके अलावा यदि किसी गरीब परिवार में मृत्यु हो जाती है और उनके पास अंतिम संस्कार के लिए पैसे नहीं हैं, तो उसका पूरा खर्च भी वह उठाएंगे।
उन्होंने यह भी कहा कि जिन प्रधानों ने किसानों से पैसे लेकर पट्टे लिखे हैं लेकिन जमीन अब तक नहीं मिली है, उन्हें कानूनी रूप से उनका अधिकार दिलाया जाएगा। साथ ही सरकार की सभी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी।

इस दौरान आज़ाद समाज पार्टी के महानगर प्रभारी अब्दुल रज़्ज़ाक़ मंसूरी का  भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से नौशाद मंसूरी, मासूम अली मंसूरी, समाजसेवी रिज़वान ख़ान, अब्दुल क़ादिर मंसूरी, लाल मोहम्मद मंसूरी, डॉ. जसीम साहब सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में एडवोकेट संजय, एडवोकेट राजकरण तथा नन्हू पूरवा के मुल्लाजी के साथ सैकड़ों लोगों की भागीदारी ने कार्यक्रम को सफल बनाया।

अपने दौरे के अंत में अब्दुल रज़्ज़ाक़ मंसूरी ने कहा कि “हमारा यह वादा नहीं, बल्कि मजबूत इरादा है कि बांगरमऊ के गरीब, बेसहारा और जरूरतमंद परिवारों के साथ हम हमेशा खड़े रहेंगे।
उनका यह दौरा क्षेत्र में राजनीतिक और सामाजिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिससे आने वाले समय में बांगरमऊ की राजनीति में नए समीकरण बन सकते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

जमा-ए-अनवर पब्लिक स्कूल में प्ले ग्रुप से कक्षा 8वीं तक का परीक्षा फल वितरण हुआ रिपोर्ट कार्ड देखकर बच्चों के खिल उठे चेहरे*

बरेली शहर सीट पर सपा के ‘एजुकेशन आइकन’ मोहम्मद कलीमुद्दीन की दमदार दावेदारी, हजारों छात्रों को डॉक्टर-इंजीनियर बनाकर बनाई मजबूत पहचान

पुलिस ने उसके बाप व भाई का भी धारा 170 बी एन एस एस में चालान कर एसडीएम नगीना की न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को जमानत नहीं मिलने पर बेकसूर बाप बेटे को जाना पड़ गया जेल।