हरियाली संरक्षण ट्रस्ट और भाकियू (आजाद) ने उठाई सरधना की जनसमस्याएं


​सरधना (मेरठ): तहसील दिवस के अवसर पर हरियाली संरक्षण ट्रस्ट और भारतीय किसान यूनियन (आजाद) के संयुक्त तत्वाधान में जनहित की विभिन्न समस्याओं के निस्तारण हेतु अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा गया। हरियाली संरक्षण ट्रस्ट के अध्यक्ष रिहान मलिक व हनीफ राणा के नेतृत्व में लोक निर्माण विभाग को अवगत कराया गया कि लोकप्रिय रोड के निर्माण में आबादी वाले 300 मीटर के हिस्से को छोड़ दिया गया है, जिसे सीसी रोड और इंटरलॉकिंग के साथ पूरा किया जाना अनिवार्य है। साथ ही, क्षेत्र में दुर्घटनाओं को रोकने के लिए नव-निर्मित सड़क पर स्पीड ब्रेकर लगवाने और संकरी सड़क के दोनों ओर टाइल्स लगवाने की मांग की गई ताकि राहगीरों को परेशानी न हो।
 ​इसी क्रम में संयुक्त रूप से नगर पालिका सीमा विस्तार का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि जगमोहन नगर,मेरठ रोड, इस्लामाबाद, धर्मपुरी और महाराणा प्रताप नगर जैसी कॉलोनियों को तत्काल सरधना नगर पालिका की सीमा में शामिल किया जाए। ग्राम पंचायत में होने के कारण ये क्षेत्र मूलभूत सुविधाओं जैसे सफाई, बिजली और पक्की सड़कों से वंचित हैं और यहाँ के निवासी नरकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन के माध्यम से मंडी समिति की जर्जर दीवार के पुनर्निर्माण की मांग की गई, जिससे छुट्टा पशुओं द्वारा किसानों की फसलों और स्थानीय कॉलोनियों में होने वाले नुकसान को रोका जा सके। इस दौरान हनीफ राणा, रिहान मलिक,  अरशद अब्बासी साबिर अंसारी जाहिद दानिस अंकित, सोनी और मनीष सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता व क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

जमा-ए-अनवर पब्लिक स्कूल में प्ले ग्रुप से कक्षा 8वीं तक का परीक्षा फल वितरण हुआ रिपोर्ट कार्ड देखकर बच्चों के खिल उठे चेहरे*

बरेली शहर सीट पर सपा के ‘एजुकेशन आइकन’ मोहम्मद कलीमुद्दीन की दमदार दावेदारी, हजारों छात्रों को डॉक्टर-इंजीनियर बनाकर बनाई मजबूत पहचान

पुलिस ने उसके बाप व भाई का भी धारा 170 बी एन एस एस में चालान कर एसडीएम नगीना की न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को जमानत नहीं मिलने पर बेकसूर बाप बेटे को जाना पड़ गया जेल।