*भारतीय स्टेट बैंक बहेड़ी से संबद्ध दो नए ग्राहक सेवा केन्द्र (मिनी ब्रांच) का शुभारंभ*



अनीता देवी की रिपोर्ट 
बहेड़ी के स्थानीय निवासियों को भारतीय स्टेट बैंक की सरल और सुगम बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शाखा बहेड़ी द्वारा होली चौक के निकट रेहान राजा खान और नगर पालिका कंपाउंड में कफील अहमद के संचालन में दो नए ग्राहक सेवा केंद्रों (मिनी ब्रांच) का शुभारंभ कराया गया है।
आज दिनांक 05 मई 2026 को शाखा प्रबंधक विनीत कुमार एवं स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों द्वारा उक्त दोनों ग्राहक सेवा केंद्रों (मिनी ब्रांच) का फीता काटकर उद्घाटन किया गया। इस अवसर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए शाखा प्रबंधक ने अवगत कराया कि इन ग्राहक सेवा केंद्रों (मिनी ब्रांच) पर SBI की लगभग सभी बैंकिंग सुविधाएं जैसे नया खाता खोलना, दैनिक रूप से रु 30000 तक की राशि का नकद जमा, नकद निकासी एवं धनराशि ट्रांसफर करना, पास बुक अपडेशन, के वाई सी अपडेशन, फिक्स्ड डिपोजिट खाता, आर डी खाता, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना इत्यादि प्रातः 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक उपलब्ध होंगी साथ ही ये ग्राहक सेवा केंद्रों (मिनी ब्रांच) अवकाश के दिनों में भी कार्य करते रहेंगे। 
भारतीय स्टेट बैंक बहेड़ी द्वारा स्थानीय जनता को प्रदान की जा रही बेहतर बैंकिंग सेवाओं और ग्राहक सेवा आदि के लिए स्थानीय निवासियों ने समस्त शाखा टीम की कार्यशैली और व्यवहार की भूरी भूरी प्रशंसा की।

Comments

Popular posts from this blog

जमा-ए-अनवर पब्लिक स्कूल में प्ले ग्रुप से कक्षा 8वीं तक का परीक्षा फल वितरण हुआ रिपोर्ट कार्ड देखकर बच्चों के खिल उठे चेहरे*

बरेली शहर सीट पर सपा के ‘एजुकेशन आइकन’ मोहम्मद कलीमुद्दीन की दमदार दावेदारी, हजारों छात्रों को डॉक्टर-इंजीनियर बनाकर बनाई मजबूत पहचान

पुलिस ने उसके बाप व भाई का भी धारा 170 बी एन एस एस में चालान कर एसडीएम नगीना की न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को जमानत नहीं मिलने पर बेकसूर बाप बेटे को जाना पड़ गया जेल।