सैटेलाइट बस स्टैंड दीवार हादसे और सरदार नगर टंकी दुर्घटना के घायलों से मिले सपाई नेता



रिपोर्ट-मुस्तकीम मंसूरी 

जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव बोले-पीड़ितों के इलाज, मुआवजे और हरसंभव मदद के लिए समाजवादी पार्टी खड़ी है

बरेली: शहर में लगातार सामने आ रहे हादसों के बीच समाजवादी पार्टी के नेताओं ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना और प्रशासन से बेहतर इलाज तथा उचित मुआवजा देने की मांग उठाई। शुक्रवार तड़के सैटेलाइट बस स्टैंड पर करीब 20 फीट ऊंची दीवार अचानक भरभराकर गिर गई थी, जिसकी चपेट में आने से एक कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का इलाज शहर के सिद्धिविनायक हॉस्पिटल में चल रहा है।
घटना की जानकारी मिलने पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव, महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी, इंजीनियर अनीस अहमद और कदीर अहमद अस्पताल पहुंचे तथा घायल का हालचाल जाना। नेताओं ने चिकित्सकों से इलाज की जानकारी ली और पीड़ित परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
सपा नेताओं ने कहा कि शहर में लगातार हो रहे निर्माण संबंधी हादसे प्रशासन की लापरवाही को उजागर करते हैं। उन्होंने मांग की कि दीवार गिरने की घटना की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
इसी क्रम में समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल 4 मई को सरदार नगर में पानी की टंकी ढहने की घटना में घायल हुए ग्रामीणों से भी मिला। नेताओं ने घायलों का हालचाल लेते हुए प्रशासन से समुचित इलाज और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की। सपा जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने कहा कि हादसे में प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत दी जानी चाहिए और घायलों के इलाज में किसी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा आम जनता के दुख-दर्द में उनके साथ खड़ी रही है और आगे भी पीड़ितों के अधिकारों की आवाज उठाती रहेगी।
इस दौरान सपा नेताओं ने अस्पताल में भर्ती क्षत्रिय महासभा अध्यक्ष भुवनेश्वर सिंह का भी हालचाल लिया और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
मौके पर पूर्व जिला उपाध्यक्ष सय्यद हैदर अली तथा महिला सभा प्रदेश महासचिव भारती चौहान सहित अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

जमा-ए-अनवर पब्लिक स्कूल में प्ले ग्रुप से कक्षा 8वीं तक का परीक्षा फल वितरण हुआ रिपोर्ट कार्ड देखकर बच्चों के खिल उठे चेहरे*

बरेली शहर सीट पर सपा के ‘एजुकेशन आइकन’ मोहम्मद कलीमुद्दीन की दमदार दावेदारी, हजारों छात्रों को डॉक्टर-इंजीनियर बनाकर बनाई मजबूत पहचान

पुलिस ने उसके बाप व भाई का भी धारा 170 बी एन एस एस में चालान कर एसडीएम नगीना की न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को जमानत नहीं मिलने पर बेकसूर बाप बेटे को जाना पड़ गया जेल।