कमर्शियल गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ व्यापारियों का हल्लाबोल ,जिलाधिकारी को महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा।

शाहिद खान संवाददाता पीलीभीत* 
पीलीभीत व्यावसायिक गैस सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी और किल्लत के खिलाफ आज 'उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल उत्तर प्रदेश' ने हुंकार भरी। प्रदेश अध्यक्ष *लोकेश कुमार अग्रवाल* के आह्वान पर प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल महेंद्रू व जिला अध्यक्ष एम.ए. जीलानी के नेतृत्व में पीलीभीत में व्यापारियों ने जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों ने सरकार के सामने 9 सूत्रीय मांगें रखी हैं, जिनमें मुख्य रूप से शामिल माँग 
 1 मई 2026 से बढ़े हुए दामों को तुरंत वापस लिया जाए और GST की दर 18% से घटाकर 5% की जाए। कमर्शियल सिलेंडर की बुकिंग भी घरेलू गैस की तरह ऑनलाइन की जाए। गैस की कमी को देखते हुए उद्योगों को वैकल्पिक ईंधन इस्तेमाल करने के लिए प्रदूषण विभाग और NGT के नियमों में 5 साल की राहत दी जाए। अस्पताल, स्कूल और वैवाहिक कार्यक्रमों के लिए मांग के अनुसार सिलेंडर की उपलब्धता सुनिश्चित हो।पीलीभीत में पीएनजी गैस की पाइप लाइन पड़े हुए 2 वर्ष हो चुके है कई बार ज़िला अधिकारी महोदय के समक्ष इस बात को रखा गया जिस पर ज़िला अधिकारी महोदय द्वारा तुरंत संज्ञान लेकर पीएनजी गैस अधिकारियों को निर्देशित भी किया गया लेकिन पीएनजी अधिकारियों द्वारा सिर्फ़ झूटे वायदे करने के सिवा आज तक कुछ नहीं किया गया नगर में डाली गई पीएनजी पाइप लाइन को तुरंत चालू कराया जाए , प्रधानमत्री माननीय मोदी जी की हर घर स्वच्छ पानी योजना के तहत पीलीभीत नगर और ग्रामीण इलाकों में पाइप लाइन डाली गई है उसके लिए पूरे शहर व देहात की सड़को को खोद कर ऐसे हो छोड़ दिया गया है जिसकी मरम्मत की जिमेदारी संबंधित कार्यदाती संस्था की बनती है ऐसी सड़कों को ठीक कराया जाए इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल महेंद्रू ने विशेष रूप से शिरकत की। जिला अध्यक्ष एम.ए. जीलानी ने कहा,अचानक बढ़ी कीमतों से छोटे उद्योग, होटल और रेहड़ी-पटरी वाले व्यापारियों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं, संगठन अपनी आवाज बुलंद रखेगा।" प्रदर्शन में व्यापार मंडल की नगर, युवा और महिला इकाइयों ने हिस्सा लिया। जिस्मे मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल महेदु जी, जिला अध्यक्ष अफ़रोज़ जिलानी जी, युवा विंग जिला अध्यक्ष शैली शर्मा, नगर अध्यक्ष रणवीर पाठक, नाहिद ख़ान ,जिला अध्यक्ष महिला विंग कंचन सक्सेना, रशीद अंसारी , मोहम्मद ममनून, संदीप सक्सेना , हरपाल सिंह, ऋषि कनौजिया , साहिल अगनानी, रिजवान, शोभनीय सिंह, बिंदु शर्मा, संजू शुक्ला, युवा नगर अध्यक्ष आशीष लोधी, गौरव राणा, हरिश सिंह, राज , उज्जवल वर्मा,  सहवाज़ अहमद, रिज़वान, अभिलाष गुप्ता, रजी अंसारी , ताबिश शम्सी ,बिंदु शर्मा, राजविंदर कौर,प्रियंक जैसवार सहित बड़ी तादाद में  पदाधिकारी मौजूद रहे

Comments

Popular posts from this blog

जमा-ए-अनवर पब्लिक स्कूल में प्ले ग्रुप से कक्षा 8वीं तक का परीक्षा फल वितरण हुआ रिपोर्ट कार्ड देखकर बच्चों के खिल उठे चेहरे*

बरेली शहर सीट पर सपा के ‘एजुकेशन आइकन’ मोहम्मद कलीमुद्दीन की दमदार दावेदारी, हजारों छात्रों को डॉक्टर-इंजीनियर बनाकर बनाई मजबूत पहचान

पुलिस ने उसके बाप व भाई का भी धारा 170 बी एन एस एस में चालान कर एसडीएम नगीना की न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को जमानत नहीं मिलने पर बेकसूर बाप बेटे को जाना पड़ गया जेल।