पीलीभीत पुलिस लाइन में सैनिक सम्मेलन व अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया।

शाहिद खान संवाददाता पीलीभीत* 


आज दिनांक 12 मई 2026 को पुलिस अधीक्षक पीलीभीत द्वारा पुलिस लाइन में *सैनिक सम्मेलन एवं अपराध समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया।* सैनिक सम्मेलन के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगणों की समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। इसके उपरांत आयोजित अपराध समीक्षा गोष्ठी में समस्त थाना प्रभारियों को जनपद में कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने, अपराध नियंत्रण, लंबित विवेचनाओं के समयबद्ध निस्तारण तथा गौकशी से संबंधित अभियोगों में शत-प्रतिशत गिरफ्तारी एवं प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही मादक पदार्थों एवं अवैध शराब के निष्कर्षण/विक्रय के विरुद्ध प्रभावी अभियान चलाकर कठोर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।
बैठक के दौरान ITSSO पोर्टल पर महिला एवं बाल यौन अपराधों से संबंधित लंबित अभियोगों, पीवीआर/एमवीआर/सीवीसी प्रार्थना पत्रों के निस्तारण तथा आईजीआरएस पोर्टल एवं शासन/मुख्यालय/जोनल कार्यालय से प्राप्त जनशिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण की समीक्षा की गई। *साथ ही जनपद में आगामी जनगणना-2027 के दृष्टिगत पुलिस अधिकारियों को आवश्यक समन्वय एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु भी निर्देशित किया गया।*
समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में व्यापारियों एवं दुकानदारों के साथ संवाद स्थापित कर दुकानों पर लगे CCTV कैमरों को 24×7 चालू अवस्था में रखने तथा वित्तीय संस्थानों एवं प्रमुख चौराहों पर CCTV कैमरे स्थापित कराने हेतु निर्देशित किया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक पीलीभीत श्री विक्रम दहिया, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर सुश्री नताश गोयल, समस्त क्षेत्राधिकारीगण, समस्त थाना प्रभारी एवं अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

जमा-ए-अनवर पब्लिक स्कूल में प्ले ग्रुप से कक्षा 8वीं तक का परीक्षा फल वितरण हुआ रिपोर्ट कार्ड देखकर बच्चों के खिल उठे चेहरे*

बरेली शहर सीट पर सपा के ‘एजुकेशन आइकन’ मोहम्मद कलीमुद्दीन की दमदार दावेदारी, हजारों छात्रों को डॉक्टर-इंजीनियर बनाकर बनाई मजबूत पहचान

पुलिस ने उसके बाप व भाई का भी धारा 170 बी एन एस एस में चालान कर एसडीएम नगीना की न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को जमानत नहीं मिलने पर बेकसूर बाप बेटे को जाना पड़ गया जेल।