हरियाली संरक्षण ट्रस्ट ने उठाई आवाज: सरधना देहात की बदहाल गलियों के निर्माण की मांग को मिली मंजूरी.


​ हरियाली संरक्षण ट्रस्ट ने उठाई आवाज: सरधना देहात की बदहाल गलियों के निर्माण की मांग को मिली मंजूरी.
 क्षेत्र की समस्याओं को लेकर सक्रिय रहने वाले हरियाली संरक्षण ट्रस्ट के अध्यक्ष रिहान मलिक ने सरधना देहात की जर्जर सड़कों और गलियों के नवनिर्माण हेतु  ग्राम प्रधान को प्रस्ताव सौपा । ट्रस्ट के अध्यक्ष रिहान मलिक ने ग्राम प्रधान (सरधना देहात) के आवास पर मुलाकात कर जनहित में विभिन्न निर्माण कार्यों का प्रस्ताव सौंपा।
 ​मुलाकात के दौरान रिहान मलिक ने ग्राम प्रधान का ध्यान मुख्य रूप से ईकड़ी रोड और धर्मपुरी ईदगाह बस्ती की बदहाल गलियों की ओर आकर्षित किया। ट्रस्ट द्वारा निम्नलिखित मार्गों को प्राथमिकता के आधार पर बनवाने की मांग रखी गई. जिनको ग्राम प्रधान ने जनहित में गंभीरता से लेते हुए तुरंत ग्राम पंचायत सरधना देहात सचिव व 
 संबंधित ठेकेदार को निर्देश दिए। उन्होंने इन गलियों को कार्य योजना (एस्टीमेट) में शामिल करने की बात कही और क्षेत्रवासियों को आश्वासन दिया कि जल्द ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
जिनमें मुख्यत गली- 
​ ​धर्मपुरी ईदगाह बस्ती (गली-1): सुरेश प्रजापति के मकान से लेकर राजवीर कश्यप के मकान तक।
​धर्मपुरी ईकड़ी रोड़ (गली न.2)
 हाजी कलवा की दुकान के बराबर से मुन्ना कुरैशी, साजिद कुरैशी के घरों से होकर मोहल्ला इस्लामाबाद तक व बीच-बीच की लिंक गलियां. 
धर्मपुरी गली न.3.सम्मी संजीव के मकान से लेकर सइदिया मस्जिद तक ।

Comments

Popular posts from this blog

जमा-ए-अनवर पब्लिक स्कूल में प्ले ग्रुप से कक्षा 8वीं तक का परीक्षा फल वितरण हुआ रिपोर्ट कार्ड देखकर बच्चों के खिल उठे चेहरे*

बरेली शहर सीट पर सपा के ‘एजुकेशन आइकन’ मोहम्मद कलीमुद्दीन की दमदार दावेदारी, हजारों छात्रों को डॉक्टर-इंजीनियर बनाकर बनाई मजबूत पहचान

पुलिस ने उसके बाप व भाई का भी धारा 170 बी एन एस एस में चालान कर एसडीएम नगीना की न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को जमानत नहीं मिलने पर बेकसूर बाप बेटे को जाना पड़ गया जेल।