व्यापारियों के साथ अभद्रता और लूटपाट करने वाले सिपाही पर सख्त कार्रवाई करे प्रशासन: व्यापार मंडल
Report By:Anita Devi
बहेड़ी (14 मई 2026): आज बहेड़ी में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री श्री अतुल गर्ग की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई. बैठक का मुख्य उद्देश्य बहेड़ी के सम्मानित व्यापारियों, मोहम्मद उबैस और मोहम्मद तारिक, के साथ हैड मुहर्रिर द्वारा की गई मारपीट, गाली-गलौज और लूटपाट की घटना पर कड़ा विरोध दर्ज कराना था. पीड़ितों ने बताया कि जब वे बहेड़ी बाईपास तिराहे पर अपने भाई को लेने गए थे, तभी शराब के नशे में धुत दो लोगों लखनऊ नंबर की कार से आए (जो सिविल ड्रेस में थे और अपने आपको हैड मुहर्रिर पद पर तैनात बता रहे थे)और अभद्रता करते हुए गालियां देने लगे और अभद्रता की, मारपीट की और सोने की चैन व पैसे लूट लिए. आरोपी ने पुलिस में होने का रोब दिखाते हुए शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी.
बैठक में मौजूद सभी व्यापारियों ने इस घटना की घोर निंदा की और प्रशासन से मांग की कि दोषी सिपाही (हैड मुहर्रिर) के खिलाफ तत्काल सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए. पीड़ितों ने इस संबंध में कल एसएसपी (SSP) साहब से भी मुलाकात की है, जहाँ उन्हें उचित न्याय का आश्वासन मिला है.
अध्यक्ष सलीम रहवर ने स्पष्ट रूप से कहा कि यदि आरोपी सिपाही पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो व्यापार मंडल के पदाधिकारी उच्च अधिकारियों से मिलकर आंदोलन की रणनीति तय करेंगे.
वसीम आइडिया ने कहा कि जिस पुलिस पर शहर के व्यापारियों को सुरक्षा की जिम्मेदारी मिली है उन्हीं में से कुछ लोग ऐसी घटनाओं को अंजाम दे रहे है इसलिए आरोपी को जल्दी सजा नहीं मिली तो जनता का विश्वास पुलिस से उठने लगेगा
हरबंश गुप्ता ने कहा आश्वासन नहीं करवाई चाहिए नहीं तो सड़कों पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा,
तय्यब कासमी ने कहा कि जब रक्षक ही भक्षक बन जाएगा तो व्यापारियों की सुरक्षा कौन करेगा?
ज्ञात हो 3 माह पहले भी इन्हीं हैड मुहर्रिर द्वारा नशे में धुत अपनी इसी कार से कोतवाली परिसर में अन्य सिपाहियों की खड़ी मोटरसाइकिलों को रौंदने की घटना को अंजाम दिया गया था जिससे इनकी अन्य सिपाहियों से मारपीट भी हुई थी,
इस बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश मंत्री अतुल गर्ग, अध्यक्ष सलीम रहवर, अनूप गुप्ता, हरबंश गुप्ता, सईद गोल्डन, अलीम पप्पू, रीतिन गोयल, वसीम आइडिया, तय्यब कासमी, लईक शेरी, हाजी इरशाद मिलन, नाजिम, अनीस और वासिफ़ संगम सहित दर्जनों व्यापारी उपस्थित रहे. #
Comments
Post a Comment