लिटिल एंजेल्स स्कूल में मदर्स-डे बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
शाहिद खान संवाददाता पीलीभीत*
लिटिल एंजेल्स स्कूल में मदर्स-डे बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, माताओं का स्वागत फूलों का ब्रेसलेट पहन कर किया गया । *कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधक डॉ संजीव अग्रवाल, प्रधानाचार्य एन सी पाठक, कार्यकारी निदेशक उज्जवल अग्रवाल*, उप प्रधानाचार्या अंजू सक्सेना, हेड मिस्ट्रेस नीना मेहरोत्रा आदि के द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया । कार्यक्रमों की श्रृंखला में बच्चों ने अपनी माता के लिए हस्त निर्मित कार्ड बनाए, माताओं ने इस अवसर पर अपने अनुभव साझा किये और विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं में भाग लिया । आज हुए इस कार्यक्रम में चॉकलेट बुके प्रतियोगिता में सलोनी वार्ष्णेय प्रथम, अपूर्वा सक्सेना द्वितीय और गरिमा अग्रवाल तृतीय स्थान पर रहीं, पेपर आउटफिट प्रतियोगिता में भावना भसीन एवं रितिका भसीन प्रथम, समीक्षा अग्रवाल एवं लक्ष्मी चौधरी द्वितीय, तेजकुमारी तृतीय स्थान पर रहीं, टियारा मेकिंग प्रतियोगिता में सृष्टि अग्रवाल प्रथम, काव्या अगनानी द्वितीय, माही गुप्ता और पूनम राठौर तृतीय स्थान पर रहीं , डांस प्रतियोगिता में गुरप्रीत कौर प्रथम, शुभि बंसल द्वितीय एवं आयुषी सिंह तृतीय स्थान पर रहीं, कविता पाठन में उमंग कौर प्रथम, छाया दीक्षित द्वितीय रहीं , म्यूजिकल फन में नेहा अग्रवाल, अंशी, समीक्षा अग्रवाल, आयुषी अग्रवाल ने अच्छा प्रदर्शन किया एवं पुरस्कार जीते । माताओं के लिए रैंप वॉक का भी आयोजन किया गया जिसमें गुरप्रीत कौर, समीक्षा अग्रवाल एवं पूजा अरोरा प्रथम स्थान, आंचल आनंद, महक सैनी ,अनुप्रिया अग्रवाल द्वितीय स्थान एवं सिमरनजीत कौर तृतीय स्थान पर रहीं। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय शिक्षिका वर्षा सक्सेना के निर्देशन में विद्यालय की छात्राएं पावनी गुप्ता और रूजाइना खान ने किया, कार्यक्रम के सफल संचालन में कोऑर्डिनेटर प्रिया जैन, पल्लवी गुप्ता, हनीशा अग्रवाल, सोनी करनवाल, दामिनी जौहरी, आंचल सिंह, शिखा सक्सेना, शिप्रा गुप्ता, सरबदीप कौर, अलका भागवानी, गुरप्रीत कौर सौम्या सक्सेना, सुनीता मलिक, जावेद हुसैन, आयुष अग्रवाल, खुशबू, दीपिका,शुभांगी, नसीब आदि का सहयोग रहा, कार्यक्रम के अंत में सभी विजेताओं और उपविजेताओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया । विद्यालय प्रधानाचार्य ने अपने संबोधन में सर्वप्रथम मातृशक्ति को नमन करते हुए कहा कि यह प्रोग्राम उन सभी माताओं के लिए समर्पित है जो पूरे दिन गृह कार्यों में व्यस्त रहकर अपने लिए समय नहीं निकाल पाती, इसी वजह से हम इस कार्यक्रम का आयोजन शाम के समय करते हैं जिससे वह कुछ पल अपने लिए निकालें और एंजॉय करें ।
Comments
Post a Comment