खानकाहे वामिकिया में आज मनाया जाएगा उरसे चेहलुम


रिपोर्ट-मुस्तकीम मंसूरी 

देशभर से उलमा, मशाइख और अकीदतमंदों की होगी शिरकत, एक बजे होगा कुल शरीफ और लंगरे आम

बरेली। मरकज़े अहले सुन्नत बरेली शरीफ की मशहूर खानकाह दरगाह आले रसूल, खानकाहे वामिकिया अशरफिया में आज 21 मई बरोज जुमेरात तीसरे सज्जादानशीन, महबूबुल अस्फिया हज़रत सय्यद मुहम्मद मियां साहब वामिकी का उरसे चेहलुम अकीदत व एहतराम के साथ मनाया जाएगा। हज़रत का पिछले माह 15 अप्रैल को इंतिकाल हो गया था, जिसके बाद से अकीदतमंदों में गम का माहौल बना हुआ है।
उरसे चेहलुम की सरपरस्ती बदरे तरीक़त हज़रत सय्यद असलम मियां वामिकी फरमाएंगे। कार्यक्रम की शुरुआत नमाजे फजर के बाद कुरआन ख्वानी से होगी, जबकि सुबह 9 बजे से महफले नात व मनकबत का आगाज़ किया जाएगा।
बदरे तरीक़त हज़रत सय्यद असलम मियां वामिकी ने बताया कि इस मौके पर अजमेर शरीफ, दिल्ली, कलियर शरीफ, किछौछा शरीफ, बहराइच शरीफ, पीलीभीत, बदायूं, सफीपुर, मुंबई, रामपुर, शाहजहांपुर, गुजरात और उत्तराखंड समेत देश के विभिन्न हिस्सों से उलमा, मशाइख, सादात और बड़ी तादाद में अकीदतमंद शिरकत करेंगे।
उन्होंने बताया कि उरसे चेहलुम के दौरान रसमे सज्जादगी भी अदा की जाएगी। दोपहर एक बजे कुल शरीफ होगा, जिसके बाद लंगरे आम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें हजारों जायरीन और अकीदतमंद शामिल होंगे।
खानकाह प्रशासन की ओर से उरसे चेहलुम की तमाम तैयारियां मुकम्मल कर ली गई हैं और जायरीन की सहूलियत के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।

Comments

Popular posts from this blog

जमा-ए-अनवर पब्लिक स्कूल में प्ले ग्रुप से कक्षा 8वीं तक का परीक्षा फल वितरण हुआ रिपोर्ट कार्ड देखकर बच्चों के खिल उठे चेहरे*

बरेली शहर सीट पर सपा के ‘एजुकेशन आइकन’ मोहम्मद कलीमुद्दीन की दमदार दावेदारी, हजारों छात्रों को डॉक्टर-इंजीनियर बनाकर बनाई मजबूत पहचान

पुलिस ने उसके बाप व भाई का भी धारा 170 बी एन एस एस में चालान कर एसडीएम नगीना की न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को जमानत नहीं मिलने पर बेकसूर बाप बेटे को जाना पड़ गया जेल।