नगर पालिका तीन साल बेमिसाल अध्यक्ष डॉ. आस्था ने तीन वर्ष की गिनाई उपलब्धियां

शाहिद खान संवाददाता पीलीभीत* 
पीलीभीत :आप सभी को ज्ञात है कि दिनांक 13 मई 2023 को जनता ने मुझे भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर नगर पालिका परिषद पीलीभीत के अध्यक्ष के रुप में जिम्मेदारी सौंपी थी। तदकम में शपथ ग्रहण समारोह में मैंने एवं 27 सभासदों ने शहर के समग्र विकास का संकल्प लिया था। आज जनता के आशीर्वाद और सहयोग से हमारे कार्यकाल के तीन वर्ष पूर्ण हो चुके हैं।
सर्वप्रथम मैं अपनी एवं नगर पालिका परिषद पीलीभीत के समस्त बोर्ड की ओर से भारत के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री परम आदरणीय योगी आदित्यनाथ जी का हृदय की गहराइयों से आभार एवं अभिनन्दन व्यक्त करती हूं, जिनके कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में नगर पालिका परिषद पीलीभीत निरन्तर प्रगति के नए आयाम स्थापित कर रही है तथा विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रही है। माननीय प्रधानमंत्री जी एवं माननीय मुख्यमंत्री जी की "सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास" की जनकल्याणकारी नीति को आधार बनाकर नगर पालिका परिषद द्वारा जनहित से जुड़ी योजनाओं एवं विकास कार्यों को पूरी प्रतिबद्धता और पारदर्शिता के साथ सम्पन्न किया जा रहा है। हमारा प्रयास है कि नगर के प्रत्येक नागरिक को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हों तथा पीलीभीत को स्वच्छ, सुन्दर, सुरक्षित एवं विकसित नगर के रूप में स्थापित किया जा सके।
इन तीन वर्षों में नगर पालिका परिषद पीलीभीत ने विकास के अनेक नए आयाम स्थापित किए हैं। शहर में 154 से अधिक सड़कों का निर्माण एवं मरम्मत कराकर आवागमन को सुगम बनाया गया। जलभराव की समस्या के समाधान के लिए लगभग 20 बड़े नालों का निर्माण कराया गया, जिससे जल निकासी व्यवस्था को मजबूती मिली।
बेहतर प्रकाश व्यवस्था के लिए शहर में 173 हाईमास्ट लगाए गए तथा 45, 50, 60 एवं 90 वॉट की लगभग 6900 एलईडी लाइटें / बल्व स्थापित कराई गईं। नौगवां ओवरब्रिज पर 66 पोल लगाकर उसे पूर्ण रूप से रोशन किया गया।
जलकल विभाग के माध्यम से दूधिया मंदिर रोड, आवास विकास एवं वाटर वर्कस कंपाउंड में नए नलकूप स्थापित किए गए, जिससे पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ किया गया। शहर की गलियों में पेयजल लीकेज की समस्याओं का समाधान कराया गया। प्रमुख स्थानों पर आरओ वाटर कूलर लगाए गए तथा रोडवेज बस स्टेशन पर आरओ वाटर प्लांट का जीर्णोद्धार कर उसे पुनः संचालित कराया गया। गर्मियों में राहगीरों को शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के लिए मोबाइल प्याऊ भी संचालित किए जा रहे हैं।
वंदन योजना के अंतर्गत गौरीशंकर मंदिर तक जाने वाले सभी मार्गों का निर्माण कराया गया। वहां प्रकाश व्यवस्था, वाटर-कूलर, बेंच आदि एवं अन्य सुविधाएं विकसित की गईं ताकि श्रद्धालुओं को बेहतर वातावरण मिल सके।
निराश्रित गोवंश के संरक्षण हेतु कान्हा गौशाला का निर्माण कराया गया। शहर की ऐतिहासिक मेस्टन लाइब्रेरी को गेस्ट हाउस के रूप में विकसित करने का कार्य प्रगति पर है। वाटर वर्कर्स कंपाउंड में शादी हाल एवं द्वितीय तल पर कम्युनिटी हाल का निर्माण कार्य चल रहा है। नगर पालिका कार्यालय के सामने डिजिटल पुस्तकालय एवं संग्रहालय का निर्माण भी कराया जा रहा है।
शहर के सौंदर्याकरण को विशेष प्राथमिकता दी गई। नेहरू पार्क, दामोदर दास पार्क, खकरा पार्क, रामस्वरूप पार्क, कलेक्ट्रेट चौराहा तथा नकटादाना चौराहा स्थित तालाब का सौंदर्याकरण कराया गया। नगर पालिका परिसर में वेस्ट टू वंडर थीम पर सेल्फी प्वाइंट बनाया गया तथा गांधी स्टेडियम में खिलाड़ियों की प्रतिमाओं का लोकार्पण कराया गया।
शहर के बीच स्थित ऐतिहासिक घंटाघर का पुनरुद्धार कर उसे पुनः चालू कराया गया। आज उसकी घंटियों की आवाज पूरे शहर में गूंजती है, जो हमारी सांस्कृतिक विरासत को जीवंत बनाए हुए है।
यह सभी कार्य नगर पालिका परिषद की टीम, सभासदगण, अधिकारियों, कर्मचारियों और सबसे महत्वपूर्ण शहर की सम्मानित जनता के सहयोग से संभव हो पाए हैं। मैं सभी नागरिकों का आभार व्यक्त करती हूं जिन्होंने हम पर विश्वास बनाए रखा।
आने वाले समय में भी हमारा प्रयास रहेगा कि पीलीभीत को एक स्वच्छ, सुंदर, आधुनिक एवं विकसित शहर के रूप में स्थापित किया जाए। जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना ही हमारी प्राथमिकता है।
पीलीभीत नगर पालिका ने इन 3 वर्षों में न सिर्फ प्रकाश, सड़क, पेयजल आदि पर ही ध्यान दिया, बल्कि इसके अलावा सांस्कृतिक गतिविधियों को भी महत्व दिया। जैसे कि नवरात्र में डांडिया नाइट करवाकर, अयोध्या में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर रथ यात्रा आदि भव्य कार्यक्रम, बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जयंती पर कार्यक्रम करके कर्मचारीयों का समस्त बकाया एरियर भुगतान कर उत्साह वर्धन किया, माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी के जन्मदिन पर स्वच्छता में योगदान देने वाले समस्त कर्मचारीयों एवं स्वच्छता मित्रों का सम्मान, बसंत पंचमी पर पतंग उत्सव करवा कर नागरिकों को पालिका के साथ जोड़ा, सिख संगत द्वारा समय-समय पर शहर में निकाले गए नगर संकीर्तन का भव्य स्वागत किया, वहीं प्रसिद्ध सूफी संत शाहजी मोहम्मद शेर मियां के उर्स में प्रतिनिधिमंडल के माध्यम से चादरपोशी की गई। नगर पालिका परिषद पीलीभीत ने जाति/धर्म/वर्ग में भेद-भाव न करते हुए प्राथमिकता के आधार पर सभी क्षेत्रों में समान रूप से कार्य कराया।
मैं शहर को संवारने का संकल्प लेकर अकेले आगे बढ़ी, जनता मेरे साथ जुड़ती गई। इन तीन वर्षों में शहरवासियों ने मुझे जो स्नेह दिया, इस पर मैं कहना चाहूंगी कि

*मैं अकेली ही चली थी जानिब-ए-मंजिल मगर, लोग साथ आते गए और कारवाँ बनता गया*

Comments

Popular posts from this blog

जमा-ए-अनवर पब्लिक स्कूल में प्ले ग्रुप से कक्षा 8वीं तक का परीक्षा फल वितरण हुआ रिपोर्ट कार्ड देखकर बच्चों के खिल उठे चेहरे*

बरेली शहर सीट पर सपा के ‘एजुकेशन आइकन’ मोहम्मद कलीमुद्दीन की दमदार दावेदारी, हजारों छात्रों को डॉक्टर-इंजीनियर बनाकर बनाई मजबूत पहचान

पुलिस ने उसके बाप व भाई का भी धारा 170 बी एन एस एस में चालान कर एसडीएम नगीना की न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को जमानत नहीं मिलने पर बेकसूर बाप बेटे को जाना पड़ गया जेल।