सयुंक्त व्यापार मंडल सरधना ने एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया,
सयुंक्त व्यापार मंडल सरधना ने एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया,
जिसमें सरधना की होनहार बेटी अदिबा मिर्ज़ा को यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा में जिला टॉप करने पर सम्मानित किया गया।
अदिबा मिर्ज़ा ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा वीर बाल सदन से प्राप्त की, जिसके बाद उन्होंने ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में अध्ययन किया। विद्यालय की दूरी अधिक होने के कारण उन्होंने नगर स्थित संत जॉर्ज इंटर कॉलेज, सरधना में कक्षा 5 में प्रवेश लिया।
कक्षा 9 में अदिबा की प्रतिभा पर कॉलेज की प्रिंसिपल सिस्टर मीना नायडू की नज़र पड़ी, जिन्होंने उनकी लगन और मेहनत को पहचानते हुए विशेष मार्गदर्शन देना शुरू किया। उनके मार्गदर्शन और अदिबा की अथक मेहनत का ही परिणाम है कि आज उन्होंने सरधना का नाम पूरे जिले में रोशन किया।
इस अवसर पर शाहवेज अंसारी ने कहा कि “अदिबा मिर्ज़ा की यह सफलता केवल उनके परिवार या विद्यालय की नहीं, बल्कि पूरे सरधना क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। आज के दौर में जहां बच्चों का ध्यान भटकाना आसान है, वहां अदिबा ने अपनी मेहनत, अनुशासन और लगन से यह साबित कर दिया कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मार्गदर्शन सही मिले, तो कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है।
उन्होंने आगे कहा कि “हम सभी को ऐसी प्रतिभाओं को पहचानकर उन्हें आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी निभानी चाहिए। विशेष रूप से सिस्टर मीना नायडू जैसी शिक्षिकाओं का योगदान सराहनीय है, जिन्होंने समय रहते अदिबा की प्रतिभा को निखारा। यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा बनेगी।
वहीं संदीप महेश्वरी ने अपने संबोधन में कहा कि “अदिबा मिर्ज़ा की सफलता यह दर्शाती है कि छोटे शहरों और कस्बों में भी प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। जरूरत सिर्फ सही दिशा और निरंतर मेहनत की होती है।
उन्होंने कहा कि “आज के विद्यार्थियों को अदिबा से प्रेरणा लेनी चाहिए कि सीमित संसाधनों के बावजूद भी बड़े लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं। यह उपलब्धि पूरे सरधना के युवाओं के लिए एक मिसाल है और हम सभी को शिक्षा के क्षेत्र में ऐसे बच्चों को हर संभव सहयोग देना चाहिए।
इस अवसर पर सयुंक्त व्यापार मंडल के कई सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें डॉ. शाकिर हसन, जावेद अली, दिलशाद अंसारी, शाकिर कुरैशी, शेखर त्यागी, अब्दुल मलिक, ज़ाकिर हसन, मास्टर शमीम राणा, आदिल अंसारी, मोहम्मद नाशिर आदि शामिल रहे।
सभी उपस्थित लोगों ने अदिबा मिर्ज़ा को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और उनकी सफलता पर गर्व व्यक्त किया।
Comments
Post a Comment