नई दिल्ली में धूमधाम से मनाया गया बेटी रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवाबुद्दीन सिद्दीकी का जन्मदिन


रिपोर्ट-मनोज गुप्ता 

राजनीतिक, सामाजिक और पत्रकारिता जगत की हस्तियों की गरिमामयी उपस्थिति; समाज सेवा और बेटियों की सुरक्षा के संकल्प को किया गया मजबूत

नई दिल्ली। बेटी रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नवाबुद्दीन सिद्दीकी का जन्मदिन राजधानी नई दिल्ली में बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर देशभर से आए सामाजिक, राजनीतिक और पत्रकारिता क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने भाग लेकर कार्यक्रम को भव्य रूप दिया और श्री सिद्दीकी के नेतृत्व व समाजसेवा के कार्यों की सराहना की।
कार्यक्रम का आयोजन दिलशाद मंसूरी के नेतृत्व में किया गया, जिसमें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सबीना खान, राष्ट्रीय महासचिव सोनू बग्गा और अन्य पदाधिकारियों ने सक्रिय भूमिका निभाई। इस अवसर पर मुख्य रूप से एमएलसी रेखा शर्मा, माननीय डॉक्टर सुरेंद्र चौधरी तथा “एक कदम लक्ष्य की ओर” के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जितेंद्र गौड़ ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए नवाबुद्दीन सिद्दीकी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके सामाजिक कार्यों को प्रेरणादायक बताया।
नगर पार्षद श्री सुनील कुमार सूर्या, संपादक सोहेब सलमानी, समाजसेवी असलम मलिक, संपादक इमरान खान, भाजपा नेता अख्तर खान, सलीम भाई और जावेद खान सहित अनेक गणमान्य लोग कार्यक्रम में शामिल हुए। बेटी रक्षा दल के लीगल एडवाइजर एडवोकेट उमेश यादव ने संगठन द्वारा बेटियों की सुरक्षा और सम्मान के लिए किए जा रहे प्रयासों पर प्रकाश डाला।
इसके अलावा व्यापारी नेता वंदना ठाकुर, पूर्व संगठन प्रभारी मोहम्मद गालिब, फहीम मलिक, पत्रकार खालीक चौधरी, जिला संयोजक अजय कुमार, बिल्डर आर.के. मौर्य, किसान नेता नवाब अली शानू और डॉक्टर हामिद सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में नसीम चौधरी, मोहम्मद कैफ, रिजवान खान, राखी सिंह और फैजान मंसूरी, कृष्णा नगर जिला अध्यक्ष रुवी न्यूटन, नोएडा प्रभारी एडवोकेट दीपिका अग्रवाल, राष्ट्रीय सचिव शब्बीर अली सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर केक काटकर और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जन्मदिन की खुशियां साझा की गईं। वक्ताओं ने कहा कि नवाबुद्दीन सिद्दीकी ने बेटी रक्षा दल के माध्यम से समाज में बेटियों की सुरक्षा, शिक्षा और सम्मान को लेकर जो मुहिम चलाई है, वह सराहनीय है और आगे भी इस अभियान को मजबूती देने की आवश्यकता है।
कार्यक्रम के अंत में नवाबुद्दीन सिद्दीकी ने सभी अतिथियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे समाज के कमजोर वर्गों और बेटियों के अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार कार्य करते रहेंगे और संगठन को देशभर में मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।

Comments

Popular posts from this blog

जमा-ए-अनवर पब्लिक स्कूल में प्ले ग्रुप से कक्षा 8वीं तक का परीक्षा फल वितरण हुआ रिपोर्ट कार्ड देखकर बच्चों के खिल उठे चेहरे*

बरेली शहर सीट पर सपा के ‘एजुकेशन आइकन’ मोहम्मद कलीमुद्दीन की दमदार दावेदारी, हजारों छात्रों को डॉक्टर-इंजीनियर बनाकर बनाई मजबूत पहचान

पुलिस ने उसके बाप व भाई का भी धारा 170 बी एन एस एस में चालान कर एसडीएम नगीना की न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को जमानत नहीं मिलने पर बेकसूर बाप बेटे को जाना पड़ गया जेल।