*उर्स-ए-शाह जी मियां रह. के मुबारक मौके पर GNRF की जानिब से ख़िदमत-ए-ख़ल्क़ का खूबसूरत सिलसिला रहा*

शाहिद खान संवाददाता पीलीभीत* 

पीलीभीत ।
उर्स-ए-शाह जी मियां रह. के मुबारक मौके पर दावत-ए-इस्लामी इंडिया के GNRF (गरीब नवाज़ रिलीफ़ फाउंडेशन) की जानिब से इंसानियत की ख़िदमत के लिए हर साल की तरह इस साल भी  खू़बसूरत सिलसिला क़ायम रहा ।
इस मौके पर ज़ायरीन और आम लोगों की सहूलियत के लिए फ्री ड्रिंकिंग वाटर स्टॉल (पानी की सबील) और फ्री मेडिकल कैंप लगाया गया जहां बड़ी तादाद में लोगों ने फायदा हासिल किया।
मेडिकल कैंप में लोगों का मुफ़्त चेकअप किया गया और ज़रूरी दवाएं और मशवरे दिए गए जबकि गर्म मौसम को देखते हुए पानी की सबील पर राहगीरों और ज़ायरीन को ठंडा पानी पेश किया गया।
दावत-ए-इस्लामी के खादिम  हज़रत मोहम्मद गुफ़रान शम्सी अत्तारी साहब ने बताया कि इस तरह की ख़िदमत का मकसद सिर्फ अल्लाह तआला की रज़ा हासिल करना और इंसानियत की बेहतरीन ख़िदमत करना है।
उन्होंने तमाम वालंटियर्स और ख़िदमत में लगे आशिक़ान-ए-रसूल ﷺ की मेहनत को सराहा और उनके लिए दुआएं भी कीं।
इलाक़े के लोगों ने GNRF की इस इंसानी ख़िदमत को खूब सराहा और इसे समाज के लिए एक मिसाली कदम क़रार दिया।
इस मुबारक काम में अरशद मदनी साहब,एजाज मदनी साहब,हाफिज अजीम,हाफिज हसीन, कारी नाजिम , जिया भाई, शमशाद साहब , डॉ रशीद, डॉ मंसूब,रमीज़ साहब, रशीद मेडिकल,खालिद मालिक साहब वगैरा का  भरपूर सहयोग रहा

Comments

Popular posts from this blog

जमा-ए-अनवर पब्लिक स्कूल में प्ले ग्रुप से कक्षा 8वीं तक का परीक्षा फल वितरण हुआ रिपोर्ट कार्ड देखकर बच्चों के खिल उठे चेहरे*

बरेली शहर सीट पर सपा के ‘एजुकेशन आइकन’ मोहम्मद कलीमुद्दीन की दमदार दावेदारी, हजारों छात्रों को डॉक्टर-इंजीनियर बनाकर बनाई मजबूत पहचान

पुलिस ने उसके बाप व भाई का भी धारा 170 बी एन एस एस में चालान कर एसडीएम नगीना की न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को जमानत नहीं मिलने पर बेकसूर बाप बेटे को जाना पड़ गया जेल।