भाजपा की 'ट्रिपल इंजन' सरकार की नाक के नीचे उड़ रही कानून की धज्जियाँ; उत्तर-पूर्वी दिल्ली बना नशे का गढ़!


दिनांक:14 मई, 2026
आज उत्तर-पूर्वी दिल्ली में फैलते अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ भारत की जनवादी नौजवान सभा (DYFI), स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) और अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति (AIDWA) ने संयुक्त रूप से एडिशनल डीसीपी श्री संदीप को सैकड़ों छात्र -युवा, नागरिकों द्वारा हस्ताक्षर सहित मांग पत्र
  सौंपा। यह ज्ञापन डीसीपी (उत्तर-पूर्वी जिला) को संबोधित था, जिसमें सोनिया विहार, बृजपुरी, खजुरी और चांद बाग जैसे इलाकों में खुलेआम बिक रहे मौत के सामान पर रोक लगाने की मांग की गई है। 

प्रतिनिधि मंडल सदस्य ने  केंद्र की भाजपा सरकार पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि दिल्ली में 'ट्रिपल इंजन' (केंद्र सरकार, उपराज्यपाल और दिल्ली पुलिस पर सीधा नियंत्रण) की सरकार होने के बावजूद नशा माफिया बेलगाम हैं। यह सरकार युवाओं को रोजगार देने के बजाय उन्हें नशे की गर्त में धकेल रही है। पुलिस प्रशासन की नाकामी का आलम यह है कि जानकारी होने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं होती और अपराधी अगले ही दिन छूट जाते हैं।

ज्ञापन के साथ संगठनों ने क्षेत्र में चलाए गए व्यापक जन-अभियान की रिपोर्ट भी साझा की। पिछले दो महीनों से चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान में सैकड़ों छात्रों, युवाओं और आम नागरिकों ने हिस्सा लेकर सरकार के खिलाफ अपना रोष दर्ज कराया है।
  नशे का जाल इतना गहरा है कि अब युवाओं के साथ-साथ छोटे बच्चे भी इसकी चपेट में आ रहे हैं।
  संगठनों द्वारा पहले भी सर्वे कर नशे के अड्डों की जानकारी दी गई थी, लेकिन प्रशासन की लापरवाही से स्थिति फिर वैसी ही हो गई है।

मुख्य मांगें
 1 नशा आपूर्ति करने वाले मुख्य सरगनाओं पर NDPS Act के तहत कठोर कार्रवाई हो।

 2. शिक्षण संस्थानों की सुरक्षा: -.स्कूल और कोचिंग सेंटरों के पास सादे कपड़ों में पुलिस तैनात की जाए।
 3. गश्त में वृद्धि-
 संवेदनशील इलाकों और पार्कों में सीसीटीवी तथा रात के समय पीसीआर गश्त बढ़ाई जाए।

 ज्ञापन सौंपने के दौरान DYFI से राजीव, मुनाजिर, हर्ष, SFI से अशफाक, सिमरन, महिला समिति से इन्दु, साफिया और समाजसेवी निसार मलिक मुख्य रूप से मौजूद रहे।

ज्ञापन लेते हुए एडिशनल डीसीपी में संगठनों को ठोस कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
संगठनों ने दो टूक चेतावनी दी है कि यदि इस जन-आक्रोश को अनसुना किया गया, तो आने वाले दिनों में भाजपा सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ दिल्ली की सड़कों पर  जन आंदोलन किया जाएगा।


जारीकर्ता:
राजीव तिवारी, जिला सचिव
उत्तर-पूर्वी दिल्ली.

नशा विरोधी नॉर्थ-ईस्ट कमेटी,

Comments

Popular posts from this blog

जमा-ए-अनवर पब्लिक स्कूल में प्ले ग्रुप से कक्षा 8वीं तक का परीक्षा फल वितरण हुआ रिपोर्ट कार्ड देखकर बच्चों के खिल उठे चेहरे*

बरेली शहर सीट पर सपा के ‘एजुकेशन आइकन’ मोहम्मद कलीमुद्दीन की दमदार दावेदारी, हजारों छात्रों को डॉक्टर-इंजीनियर बनाकर बनाई मजबूत पहचान

पुलिस ने उसके बाप व भाई का भी धारा 170 बी एन एस एस में चालान कर एसडीएम नगीना की न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को जमानत नहीं मिलने पर बेकसूर बाप बेटे को जाना पड़ गया जेल।