नीलाम की गई जमीन की वास्तविक कीमत लगभग 90 करोड़ रुपये है जो कि सिर्फ़ 28, करोड़ 5 लाख में नीलाम कर दी गई
आज दिनाँक 03.06.2026 को समाजवादी पार्टी कार्यालय बहेड़ी पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस केसर चीनी मिल की नीलाम की गई जमीन के सम्बन्ध में हुई जिसमें प्रदेश महासचिव विधायक-बहेड़ी पूर्व मंत्री मा० अताउर रहमान जी ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा नीलाम की गई जमीन की वास्तविक कीमत लगभग 90 करोड़ रुपये है जो कि सिर्फ़ 28, करोड़ 5 लाख में नीलाम कर दी गई
इस नीलामी प्रक्रिया में जन प्रतिनिधियों का किया काम था कुछ प्रतिनिधि अंदर और कुछ बाहर से मैनेज कर रहे थे इन नेताओं में कुछ बीजेपी नेता विधानसभा के चुनाव में टिकिट के दावेदार भी हैं इन नेताओं को स्पष्ट करना चाहिए कि ये नीलामी सही है या गलत है अगर सही है तो स्पष्ट करें और सही नहीं है तो भी बताएं इस नीलामी से बहेड़ी क्षेत्र के 65 हज़ार किसानों में रोष व्याप्त है अगर इस नीलामी की ईमानदारी जांच नहीं हुई तो 2027 के चुनाव में किसान बीजेपी को अच्छे से सबक सिखाएंगे ये ज़मीन अगर वास्तविक क़ीमत में नीलाम होती तो किसानों का 80 +90 करोड़ तक गन्ना बकाया भुगतान हो जाता आगे बोलते हुए श्री रहमान ने कहा कि हम सरकार से मांग करते हैं कि इस नीलामी प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच कराकर ज़मीन की वास्तविक क़ीमत पर नीलामी की जाएP
l समाजवादी पार्टी के ज़िला उपाध्यक्ष चौधरी विजेंद्र सिंह ने कहा आज किसान समुदाय जितना परेशान इस बी, जे, पी सरकार में है इतना पहले क़भी नहीं था वो अपने बच्चों की स्कूल की फीस नहीं दे पा रहे हैं बहन बेटियों के शादी ब्याह भी ठीक से नहीं कर पा रहे हैं ऊपर से महंगाई ने कमर तोड़ कर रख दी है केसर चीनी मिल की ज़मीन की नीलामी में भयंकर घपले बाज़ी हुई है किसानों सहित आम जनता 2027के विधानसभा चुनाव में बी जे पी सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए तैयार बैठी हुई है
ज़िला पंचायत सदस्य पति सरदार इक़बाल सिंह चीमा ने कहा बी जे पी सरकार किसानों से किए गए वादों को पूरा करने में बुरी तरह विफल साबित हुई है चाहे किसानों का गन्ना बकाया भुगतान हो या खाद उर्वरक की कमी हर मोर्चे पर बी जे पी सरकार विफल साबित हुई है
किसान नेता राकेश गंगवार ने कहा कि इस बी जे पी सरकार ने किसानों व्यापारियों छात्र छात्राओं और ग़रीब जनता को पूरी तरह बर्बाद कर दिया है डीज़ल पैट्रोल और खाना बनाने वाली गैस पर बढ़े हुए दामों से जनता पूरी तरह टूट गई है इसका असर हर चीज़ पर पड़ने लगा है अगर सरकार हालात संभालने नाकाम हुई तो आगे और भी बुरे हालात का सामना करना पड़ेगा जनता का ये आक्रोश 2027 के चुनाव में जरूर रंग लाएगा और बी जे पी सरकार को उखाड़ फेंकेगा
इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष नासिर रज़ा खां, चौधरी अनित पाल सिंह, चौधरी सुरेन्द्र सिंह, चौधरी सुखवीर सिंह, ठाकुर चंदरपाल सिंह, विधानसभा महासचिव हर स्वरूप मौर्य, सरदार जरनैल सिंह, सरदार तरसेम सिंह, सरदार दिलेर सिंह, विजय दत शर्मा जी, हर स्वरूप शर्मा जी,युवजनसभा के ज़िला उपाध्यक्ष राजू मौर्य, बहेड़ी ब्लॉक अध्यक्ष चन्द्रसेन मौर्य, अख़लाक़ अहमद नेता जी, रामावतार श्रीवास्तव, नगर महासचिव फ़ैज़ुल इस्लाम,नगर मीडिया प्रभारी फ़रीद अंसारी, तसलीम अंसारी ठेकेदार, गुड्डू मंसूरी, नईम बहलीम आदि लोग मौजूद रहे
Comments
Post a Comment