हिन्दू महासभा ने 2027 के लिए युवाओं को किया संगठित होने का आह्वान
शाहिद खान संवाददाता पीलीभीत*
पीलीभीत। अखिल भारत हिन्दू महासभा की युवा इकाई की महत्वपूर्ण बैठक रविवार देर शाम वसुंधरा कॉलोनी स्थित युवा जिलाध्यक्ष गौरव शर्मा के आवास पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पं. पंकज शर्मा ने की। इस अवसर पर युवा जिलाध्यक्ष गौरव शर्मा एवं युवा जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रकाश अग्निहोत्री की मौजूदगी में संगठन की युवा टीम की नवीन जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया।
बैठक में संगठन विस्तार, युवाओं की भागीदारी बढ़ाने तथा आगामी राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने कहा कि युवाओं की ऊर्जा और सक्रियता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है और समाज के हित में अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ना समय की आवश्यकता है। नवगठित कार्यकारिणी में जितेंद्र मौर्य, कृष्णा साहनी, शिवम वर्मा, राहुल राठौर एवं अर्जुन ठाकुर को युवा जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं चेतन श्रीवास्तव, भगवानदास वर्मा, मनोज वर्मा, प्रमोद कश्यप एवं अनुराग शर्मा को युवा जिला मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अतिरिक्त अजय शर्मा, सनी कश्यप, लवी सिंह, हिमांशु कश्यप, बंटी शर्मा एवं कमलजीत यादव को युवा जिला सचिव बनाया गया। सूरज कुमार शील को युवा मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। युवा जिला कार्यकारिणी सदस्य के रूप में संजीव गंगवार, नरेंद्र प्रजापति, विमल गंगवार, अमित वंशवाल, आकाश, नरसिंह, गौरव कश्यप, सौरव कश्यप, मोहन, अंकित शर्मा, हनी कश्यप, केशव उपाध्याय, सचिन, गोलू यादव, दीपक मौर्य, रमन मौर्य, शिवम गंगवार, मोहित वंशवाल एवं प्रदीप ठाकुर को मनोनीत किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष पं. पंकज शर्मा ने कहा कि हिन्दू महासभा केवल एक संगठन नहीं, बल्कि हिन्दुओं का एक विशाल परिवार है। परिवार की मजबूती उसके प्रत्येक सदस्य की सक्रियता और समर्पण पर निर्भर करती है। उन्होंने युवाओं से समाजहित और राष्ट्रहित के कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
युवा जिलाध्यक्ष गौरव शर्मा ने कहा कि संगठन युवाओं की शक्ति पर विश्वास करता है और आने वाले समय में युवाओं की भूमिका निर्णायक रहने वाली है। उन्होंने कहा कि "2027 का चुनाव युवाओं का चुनाव होगा और उसमें हिन्दू महासभा की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।" उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ने का आह्वान किया।
बैठक के अंत में नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया गया तथा सभी ने संगठन को मजबूत बनाने, समाजहित के मुद्दों पर सक्रिय रहने और हिन्दू महासभा की नीतियों को जनसामान्य तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन संगठन के विस्तार एवं आगामी कार्ययोजना पर चर्चा के साथ हुआ।
Comments
Post a Comment