गन्ना भुगतान मे हो रही देरी को लेकर किसानों का ज़ोरदार प्रदर्शन, गन्ना राज्य मंत्री आवास पर पहुंचे सैकड़ों किसान*

शाहिद खान संवाददाता पीलीभीत* 
पीलीभीत। बकाया गन्ना भुगतान मे हो रही देरी  को लेकर  कांग्रेस नेता कुमुद गंगवार के नेतृत्व में सैकड़ों किसान भाजपा सरकार में गन्ना एवं चीनी मिल राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार के आवास पर पहुंच गए। किसानों ने गन्ना मूल्य भुगतान में हो रही देरी पर नाराजगी जताते हुए प्रदर्शन किया और जल्द भुगतान की मांग उठाई।
किसानों का कहना है कि चीनी मिलों की ओर से लंबे समय से गन्ने का भुगतान नहीं किया गया है, जिससे उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खेती-किसानी के खर्च, कर्ज और घरेलू जरूरतों को पूरा करने में दिक्कतें आ रही हैं। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने नारेबाजी करते हुए सरकार और मिल प्रबंधन से तत्काल भुगतान कराने की मांग की।
मामले की सूचना मिलते ही थाना कोतवाली प्रभारी परमेंद्र कुमार, थाना सुनगढ़ी प्रभारी नरेश कुमार त्यागी समेत अन्य थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई और स्थिति पर नजर बनाए रखी। प्रदर्शन को देखते हुए मंत्री आवास के आसपास सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई। खबर लिखे जाने तक किसान अपनी मांगों को लेकर डटे हुए थे और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा उनसे वार्ता के प्रयास किए जा रहें थेl

Comments

Popular posts from this blog

जमा-ए-अनवर पब्लिक स्कूल में प्ले ग्रुप से कक्षा 8वीं तक का परीक्षा फल वितरण हुआ रिपोर्ट कार्ड देखकर बच्चों के खिल उठे चेहरे*

बरेली शहर सीट पर सपा के ‘एजुकेशन आइकन’ मोहम्मद कलीमुद्दीन की दमदार दावेदारी, हजारों छात्रों को डॉक्टर-इंजीनियर बनाकर बनाई मजबूत पहचान

पुलिस ने उसके बाप व भाई का भी धारा 170 बी एन एस एस में चालान कर एसडीएम नगीना की न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को जमानत नहीं मिलने पर बेकसूर बाप बेटे को जाना पड़ गया जेल।