अखिलेश यादव की बेटी पर की गई अभद्र टिप्पणियों पर शाहवेज अंसारी ने जताया खेद



सरधना। समाजसेवी शाहवेज अंसारी ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की बेटी को लेकर सोशल मीडिया और राजनीतिक मंचों पर की गई अभद्र एवं अमर्यादित टिप्पणियों पर गहरा खेद व्यक्त किया है।
शाहवेज अंसारी ने जारी बयान में कहा कि राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा हैं, लेकिन किसी भी नेता के परिवार, विशेषकर उनकी बेटी, को राजनीतिक हमलों का निशाना बनाना दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। उन्होंने कहा कि ऐसी टिप्पणियां न केवल एक परिवार की भावनाओं को आहत करती हैं, बल्कि समाज में महिलाओं और बेटियों के सम्मान के प्रति गलत संदेश भी देती हैं।
उन्होंने कहा कि भारत की संस्कृति बेटियों को सम्मान और सुरक्षा देने की शिक्षा देती है। ऐसे में किसी भी बेटी के खिलाफ अपमानजनक भाषा का प्रयोग किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता। राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों को भी इस प्रकार की घटनाओं का विरोध करना चाहिए।
शाहवेज अंसारी ने कहा कि यह मुद्दा किसी एक राजनीतिक दल या परिवार का नहीं, बल्कि समाज की हर बेटी के सम्मान से जुड़ा हुआ है। उन्होंने सभी लोगों से सामाजिक और राजनीतिक मर्यादा बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि विचारों और नीतियों पर बहस होनी चाहिए, लेकिन परिवारों और बेटियों को राजनीति से दूर रखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हर बेटी सम्मान की अधिकारी है और हर बेटी हिंदुस्तान की बेटी है। हमें मिलकर ऐसी मानसिकता का विरोध करना होगा जो महिलाओं और बेटियों की गरिमा को ठेस पहुंचाती है।

Comments

Popular posts from this blog

जमा-ए-अनवर पब्लिक स्कूल में प्ले ग्रुप से कक्षा 8वीं तक का परीक्षा फल वितरण हुआ रिपोर्ट कार्ड देखकर बच्चों के खिल उठे चेहरे*

बरेली शहर सीट पर सपा के ‘एजुकेशन आइकन’ मोहम्मद कलीमुद्दीन की दमदार दावेदारी, हजारों छात्रों को डॉक्टर-इंजीनियर बनाकर बनाई मजबूत पहचान

पुलिस ने उसके बाप व भाई का भी धारा 170 बी एन एस एस में चालान कर एसडीएम नगीना की न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को जमानत नहीं मिलने पर बेकसूर बाप बेटे को जाना पड़ गया जेल।