हिंदू महासभा ने जनपद में बालिकाओं एवं महिलाओं की सुरक्षा एवम अवैध गतिविधियों की रोकथाम, सायंकालीन कोचिंग संस्थानों की निगरानी तथा कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु हेतु पुलिस कप्तान को एक ज्ञापन दिया।

शाहिद खान संवाददाता पीलीभीत* 
पीलीभीत अखिल भारत हिन्दू महासभा,की महिला टीम जनपद में बालिकाओं एवं महिलाओं की सुरक्षा को लेकर अत्यंत चिंतित है। हाल ही में जनपद में 9 वर्षीय मासूम बालिका के साथ घटित अत्यंत दुखद एवं हृदयविदारक घटना ने समस्त समाज को झकझोर कर रख दिया है। ऐसी घटनाएं केवल एक परिवार नहीं, बल्कि पूरे समाज की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करती हैं। महिला टीम का मानना है कि वर्तमान परिस्थितियों में पुलिस प्रशासन, सामाजिक संगठनों तथा नागरिक समाज के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत किए जाने की आवश्यकता है। अतः निम्नलिखित बिंदुओं पर तत्काल प्रभाव से कार्यवाही किए जाने की मांग की जाती है :
1. जनपद में संचालित सभी कोचिंग संस्थानों का सत्यापन कराया जाए तथा संबंधित थाना एवं चौकी स्तर पर उनका पूरा विवरण उपलब्ध कराया जाए।2. विशेष रूप से गली-मोहल्लों एवं आवासीय क्षेत्रों में संचालित कोचिंग संस्थानों की सूची तैयार कर उनकी समय-समय पर निगरानी सुनिश्चित की जाए।
3. जिन कोचिंग संस्थानों में बड़ी संख्या में बालिकाएं अध्ययन हेतु आती हैं, वहां सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा छात्राओं की सुरक्षा हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाएं 4. बालिकाओं के लिए यथासंभव दिन के समय कक्षाओं को प्राथमिकता देने हेतु कोचिंग संचालकों से समन्वय स्थापित किया जाए तथा देर सायंकालीन तक चलने वाली कक्षाओं की समीक्षा की जाए।5. पुलिस प्रशासन द्वारा सिविल ड्रेस में विशेष निगरानी टीम गठित कर बाजारों, चौराहों, कोचिंग क्षेत्रों एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर नियमित निरीक्षण कराया जाए।6. तेज रफ्तार वाहन चलाने, स्टंट करने, छात्राओं एवं महिलाओं को परेशान करने तथा सार्वजनिक शांति भंग करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए तथा आवश्यकता पड़ने पर उनके अभिभावकों को बुलाकर समझाइश दी जाए।7. महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत प्रत्येक प्रमुख क्षेत्र में महिला पुलिसकर्मियों की सक्रिय तैनाती बढ़ाई जाए तथा महिला सुरक्षा प्रकोष्ठ को और अधिक प्रभावी बनाया जाए।8. जनपद में संचालित स्पा सेंटर, मसाज पार्लर, ब्यूटी पार्लर, जीम, रेस्टोरेंट एवं बंद केबिन युक्त प्रतिष्ठानों का समय-समय पर विशेष अभियान चलाकर निरीक्षण कराया जाए ताकि किसी भी प्रकार की अवैध अथवा अनैतिक गतिविधि पर रोक लगाई जा सके।9. ऐसे सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के लाइसेंस, सीसीटीवी व्यवस्था, कर्मचारियों का सत्यापन एवं निर्धारित समय सीमा के पालन की जांच कराई जाए।10. नगर के प्रमुख चौराहों एवं सार्वजनिक स्थलों पर देर रात्रि तक होने वाली संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जाए तथा आवश्यकता पड़ने पर नियमित गश्त बढ़ाई जाए।11. वर्तमान समय में तथाकथित "लव जिहाद" एवं छलपूर्वक संबंध स्थापित कर युवतियों को भ्रमित करने जैसी शिकायतें समय-समय पर समाज के विभिन्न वर्गों द्वारा उठाई जाती रही हैं। ऐसे मामलों की रोकथाम हेतु व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया जाए तथा अभिभावकों को अपने बच्चों की गतिविधियों, मित्र मंडली, सोशल मीडिया उपयोग एवं दैनिक दिनचर्या के प्रति अधिक सजग रहने के लिए प्रेरित किया जाए। साथ ही नगर के कुछ रेस्टोरेंट, कैफे, जीम,बंद केबिन युक्त प्रतिष्ठान एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों का समय-समय पर निरीक्षण कराया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की संदिग्ध, भ्रामक अथवा अवैध गतिविधि को समय रहते रोका जा सके तथा युवाओं को सुरक्षित एवं सकारात्मक वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।12. जनपद स्तर पर एक संयुक्त समन्वय तंत्र विकसित किया जाए, जिसमें पुलिस प्रशासन, महिला संगठन, सामाजिक संगठन एवं प्रबुद्ध नागरिक समय-समय पर बैठक कर सुरक्षा संबंधी विषयों पर चर्चा कर सकें।13. आगामी चुनावी वातावरण एवं बढ़ती सामाजिक संवेदनशीलता को देखते हुए महिला एवं बाल सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए विशेष सतर्कता अभियान चलाया जाए।14. महिलाओं एवं बालिकाओं से संबंधित शिकायतों, सुरक्षा संबंधी मामलों तथा आम नागरिकों की समस्याओं के निस्तारण के दौरान पुलिसकर्मियों का व्यवहार संवेदनशील, संयमित एवं जनहितकारी होना चाहिए। जनपद में हाल ही में नियुक्त हुए कुछ पुलिसकर्मियों के व्यवहार एवं आमजन से संवाद को लेकर समय-समय पर असंतोष की स्थिति देखने को मिली है। पुलिस प्रशासन द्वारा ऐसे कार्मिकों को जनसंपर्क, महिला एवं बाल सुरक्षा मामलों में संवेदनशीलता तथा नागरिकों के साथ सम्मानजनक व्यवहार संबंधी आवश्यक प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन प्रदान किया जाए, जिससे पुलिस एवं जनता के मध्य विश्वास, सहयोग एवं सकारात्मक संबंध और अधिक मजबूत हो सकें।
हम यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि समाज की सुरक्षा केवल पुलिस प्रशासन की नहीं बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। अखिल भारत हिन्दू महासभा की समस्त टीम सदैव कानून एवं संविधान के दायरे में रहकर प्रशासन को सहयोग देने के लिए तत्पर है। और समय समय पर करती रहती है। हमारा उद्देश्य किसी वर्ग विशेष के प्रति वैमनस्य उत्पन्न करना नहीं, बल्कि जनपद की बेटियों, महिलाओं एवं आम नागरिकों के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करना है। अतः आपसे विनम्र अनुरोध है कि उपरोक्त बिंदुओं पर गंभीरता से विचार करते हुए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने का कष्ट करें, जिससे भविष्य में किसी भी मासूम बालिका या महिला को ऐसी दर्दनाक परिस्थितियों का सामना न करना पड़े तथा जनपद में सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के प्रति जनता का विश्वास और अधिक सुदृढ़ हो ज्ञापन देने बालो मे महिला सभा की मंडल अध्यक्ष बबीता सक्सेना जी, जिलाध्यक्ष बिन्दू सिंह जी , जिला महामंत्री कविता वंशवाल जी , नगर अध्यक्ष गीता मिश्रा जी, काजल, रेश्मा,लक्ष्मी,पल्लवी गौड, मधु कश्यप,छाया कश्यप, बिनू पाठक, भगवति देवी, राखी,मुन्नी देवी,मंजू, प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव मिश्रा , जिला महामन्त्री मंयक जयसवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सर्वेश कश्यप, जिला उपाध्यक्ष हरि ओम मिश्रा ,नगर अध्यक्ष सुनील कश्यप, युवा जिलाध्यक्ष गौरव शर्मा, युवा वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रकाश अग्निहोत्री संगठन के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे l

Comments

Popular posts from this blog

जमा-ए-अनवर पब्लिक स्कूल में प्ले ग्रुप से कक्षा 8वीं तक का परीक्षा फल वितरण हुआ रिपोर्ट कार्ड देखकर बच्चों के खिल उठे चेहरे*

बरेली शहर सीट पर सपा के ‘एजुकेशन आइकन’ मोहम्मद कलीमुद्दीन की दमदार दावेदारी, हजारों छात्रों को डॉक्टर-इंजीनियर बनाकर बनाई मजबूत पहचान

पुलिस ने उसके बाप व भाई का भी धारा 170 बी एन एस एस में चालान कर एसडीएम नगीना की न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को जमानत नहीं मिलने पर बेकसूर बाप बेटे को जाना पड़ गया जेल।