अंतरराष्ट्रीय विश्व बाल श्रम निषेद्य दिवस" पर श्रम विभाग के समन्वय से संगोष्ठी का आयोजन किया गया*

शाहिद खान संवाददाता पीलीभीत* 
पीलीभीत दिनांक  12 जून 2026  को जिलाधिकारी के निर्देशानुसार एवम शासन की मंशा अनुरूप "अंतरराष्ट्रीय विश्व बाल श्रम निषेद्य दिवस" पर श्रम विभाग के समन्वय से संगोष्ठी का आयोजन किया गया।संगोष्ठी के माध्यम से सम्पूर्ण भारतवर्ष को बाल श्रम से पूरी तरह से मुक्त कराए जाने संबंधित संवेदनशील और महवपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। कार्यक्रम में  उपस्थित मा0 सदस्य बाल कल्याण समिति श्रीमती बबिता सक्सेना जी ने सभी को सम्बोधित करते हुए बाल श्रम की रोकथाम हेतु आवश्यक ओर मजबूत कदम उठाने साथ ही अथक प्रयास किये को कहा जिससे  बाल श्रम को  पूर्ण रूप से   रोका जा सके।।कार्यक्रम में उपस्थित परियोजना समन्वयक 1098, श्री निर्वान सिंह के  ने बैठक में प्रतिभाग करने वाले मजदूर भाईओ को शासन/विभाग  से  संचालित समस्त लाभार्थी  परक योजनाओं उ0 प्रदेश मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना ,(सामान्य) विभिन्न  हेल्प लाइन नंबरों 1098,112,181, इत्यादि के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की गयी। जिससे यदि किसी परिवार का कोई मुख्य कर्ता की किसी कारण से   मित्यु हो जाये तो उस परिवार का  निराषित बच्चा बाल श्रम करने को मजबूर न हो बल्कि  सभी योजनाओं का लाभ लेकर जीवन बेहतर बनाये। कार्यक्रम  को आगे बढ़ाते हुए कार्यक्रम में उपस्थित संरक्षण अधिकारी मीनाक्षी पाठक ने कार्यक्रम में उपस्थित उत्तर प्रदेश उद्योग एवं  व्यापार मंडल के अध्यक्ष महोदय से अनुरोध किया कि वह जनपद के सभी अन्य व्यपारियो दुकानदारों इत्यादि को एक संदेश अपने स्तर से जारी कराए की कोई भी दुकानदार या प्रतिष्ठा न  सवामी अपनी दुकानों, प्रतिस्थाओ मै बाल मजदूर नही लगाएगा,जनपद के समस्त बैंड ,टेंट हाउस, कैटरिंग भी छोटे नाबालिक बच्चों को काम पर नही लगाएंगे ।बल्कि यदि कोई जरूरतमंद बच्चा चिन्हित है तो उसकी सूचना हेल्पलाइन नंबर और संबंधित विभाग को देंगे जिससे उस बच्चे को तत्काल आवश्यक सहायता दी जा सके।। संगोष्ठी में श्रम पर्वतन अधिकारी श्रीमती शशिकला ,श्री भूरे लाल, बाल कल्याण समिति से सदस्य श्रीमती बबिता सक्सेना, मानव तस्करी सेल से श्री गोविंद सिंह,  सुचेतना  श्रम मजदूर सेवा वेलफेयर सोसायटी से श्री नाविक खान ,महिला कल्याण विभाग से 
मीनाक्षी पाठक ,संरक्षण अधिकारी, निर्वान सिंह, परियोजना समन्वयक चाइल्ड लाइन एवं बहुत से मजदूर भाई उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

जमा-ए-अनवर पब्लिक स्कूल में प्ले ग्रुप से कक्षा 8वीं तक का परीक्षा फल वितरण हुआ रिपोर्ट कार्ड देखकर बच्चों के खिल उठे चेहरे*

बरेली शहर सीट पर सपा के ‘एजुकेशन आइकन’ मोहम्मद कलीमुद्दीन की दमदार दावेदारी, हजारों छात्रों को डॉक्टर-इंजीनियर बनाकर बनाई मजबूत पहचान

पुलिस ने उसके बाप व भाई का भी धारा 170 बी एन एस एस में चालान कर एसडीएम नगीना की न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को जमानत नहीं मिलने पर बेकसूर बाप बेटे को जाना पड़ गया जेल।