100 करोड़ की जमीन 28 करोड़ 5 लाख में नीलाम कर दी गई -अताउरर्हमान विधायक बहेड़ी

आज दिनांक 5/6/2026 को समजवादी पार्टी कार्यालय बहेड़ी पर मासिक मीटिंग का आयोजन हुआ जिस में समाजवादी पार्टी के *प्रदेश महासचिव बहेड़ी विधायक पूर्व मंत्री माननीय अता उर रहमान  ने पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता 2027 के चुनाव की तैयारियों में पूरी शिद्दत से जुट जाएं सभी सैक्टर प्रभारी अपनी अपनी कमेटियों को मज़बूत करें जो बूथ प्रभारी काम करने के इच्छुक हैं वो अपना काम मजबूती से करें जो काम करने के इच्छुक नहीं हैं उनकी जगह पर दूसरे विकल्प ढूंढें चुनाव समय से पहले हो सकते इस लिये अपनी तैयारी पूरी रखें 
    केसर चीनी मिल की नीलाम की गई ज़मीन के संबंध में माननीय विधायक  अता उर रहमान  ने कहा कि केसर चीनी मिल बहेड़ी पर किसानों   का कुल 161 करोड़ रुपया बकाया है 
    उपरोक्त बकाया धनराशि में से अधिकांश  भुगतान किसानों को उक्त ज़मीन की नीलामी से प्राप्त होना था ये ज़मीन बाज़ार मूल्य के हिसाब से लगभाग 100 करोड़ रु, की है  सत्ता पक्ष के नेताओं और और जनप्रतिनिधियों की मिली भगत से मात्र 28 करोड़ 5 लाख में नीलाम कर दी गई इस से किसानों का ना के बराबर भुगतान होगा सारी ज़मीन औने पौने में नीलाम कर दी गई इस से बहेड़ी क्षेत्र के 65 हज़ार किसानों में भारी रोष व्याप्त है इस के अलावा किसानों को भुगतान देने के लिए चीनी मिल के पास कोई साधन नहीं है 
   समाजवादी पार्टी बहेड़ी विधानसभा के 33 सेक्टरों में बीजेपी के नेताओं और नानप्रतिनिधियों के खिलाफ पोल खोल सभाएं करेगी और किसानों को बताएगी कि कैसे आपके संसाधनों की बीजेपी सरकार में लूट मची हुई है 
    श्री अता उर रहमान जी ने आगे कहा कि हमने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी के नेताओं और जनप्रतिनिधियों से सवाल पूछा था कि आप ये बताएं कि जमीन की ये नीलामी किया ठीक हुई है अगर सही हुई है तो स्पष्ट करें सही नहीं हुई है तो भी स्पष्ट करें लेकिन उनकी तरफ से अभी तक कोई स्पष्टीकरण नहीं आया है 
  इस संबंध में समाजवादी पार्टी ने महामहिम राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन एस डी एम महोदया को दिया 
    इसके साथ ही समाजवादी पार्टी कार्यालय पर बीजेपी छोड़ कर आए दर्जनों किसानों ने माननीय विधायक श्री अता उर रहमान जी के समक्ष समाजवादी पार्टी ज्वाइन की श्री अता उर रहमान जी ने सभी का फूल मालाओं से स्वागत किया सभी नए सदस्यों ने आश्वासन दिया कि 2027 के चुनाव में श्री अता उर रहमान जी को पूरी शिद्दत से चुनाव लड़ाएंगे और श्री अखलेश यादव जी को उत्तरप्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने में भरपूर सहयोग करेंगे
    बीजेपी छोड़ कर समाजवादी पार्टी ज्वाइन करने वाले लोगों के नाम इस प्रकार हैं शिव प्रसाद कश्यप, दीनदयाल पाल, विजय पाल बेलदार, नन्हे सिंह बेलदार, रूप किशोर बेलदार,राधेश्याम बी डी सी, हुरमत सिंह बेलदार, विजय पाल बेलदार आदि 
     इस मौके पर दम खोदा ब्लॉक के पूर्व प्रमुख हाजी वफ़ा उर रहमान जी, विधानसभा अध्यक्ष नासिर रज़ा खां, ज़िला उपाध्यक्ष चौधरी विजेंद्र सिंह जी, ज़िला पंचायत सदस्य पति सरदार इकबाल सिंह चीमा, ज़ोन प्रभारी ठाकुर चंद्रपाल सिंह, ज़िला सदस्य भजन लाल मौर्य, नगर प्रभारी नसीम उर रहमान जी, ज़िला सचिव पीर मोहम्मद, विधानसभा महासचिव हर स्वरूप मौर्य, अख़लाक़ अहमद नेता जी,चौधरी पुष्पेंद्र सिंह,सरदार जरनैल सिंह, सरदार निशान सिंह चीमा, किसान नेता राकेश गंगवार , बहेड़ी ब्लॉक अध्यक्ष चन्द्रसेन मौर्य, राजू मौर्य,विधानसभा सचिव सिद्धार्थ शर्मा, राजेंद्र प्रसाद शर्मा, गुरजीत सिंह गुर्जर, ईशेंदर सिंह, चेतराम गंगवार, नगर मीडिया प्रभारी फ़रीद अंसारी, राम अवतार श्रीवास्तव, अकरम खां प्रधान जी,नगर उपाध्यक्ष इरशाद मुनीम जी, युव्जनसभा के नगर अध्यक्ष इमरान रज़ा, असलम खां, शकील रज़ा फास्ट, मास्टर इदरीस अंसारी, मिकाइल अंसारी, तसलीम अंसारी ठेकेदार, अफजाल मालिक, राशिद कस्सार,परवेज़ मुनीम, अतीक अहमद इदरीसी, अफजाल अहमद रंगरेज़, खलीक अहमद, नईम बहलीम, शैना खां, हसीन मंसूरी आदि भारी संख्या में लोग मौजूद रहे

Comments

Popular posts from this blog

जमा-ए-अनवर पब्लिक स्कूल में प्ले ग्रुप से कक्षा 8वीं तक का परीक्षा फल वितरण हुआ रिपोर्ट कार्ड देखकर बच्चों के खिल उठे चेहरे*

बरेली शहर सीट पर सपा के ‘एजुकेशन आइकन’ मोहम्मद कलीमुद्दीन की दमदार दावेदारी, हजारों छात्रों को डॉक्टर-इंजीनियर बनाकर बनाई मजबूत पहचान

पुलिस ने उसके बाप व भाई का भी धारा 170 बी एन एस एस में चालान कर एसडीएम नगीना की न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को जमानत नहीं मिलने पर बेकसूर बाप बेटे को जाना पड़ गया जेल।