बसपा एक विचारधारा है, एक मिशन है, एक आंदोलन है। विचारधाराए कभी खत्म नहीं होती, बल्कि समय के साथ और अधिक मजबूत होती हैं

बरेली: आजकल कुछ राजनीतिक दल और उनके नेता मीडिया की सुर्खियां बटोरने के लिए बहुजन समाज पार्टी के अस्तित्व पर सवाल उठाने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे नेताओं को यह समझ लेना चाहिए कि बसपा कोई व्यक्ति विशेष की पार्टी नहीं, बल्कि करोड़ों बहुजन, दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक और सर्वसमाज के सम्मान, स्वाभिमान और अधिकारों का एक मजबूत आंदोलन है।
जो लोग बसपा को खत्म करने की बातें कर रहे हैं, उन्हें पहले उत्तर प्रदेश की जनता के बीच अपनी स्वीकार्यता और राजनीतिक आधार का आकलन कर लेना चाहिए। बसपा को खत्म करने का सपना देखने वाले कई राजनीतिक दल और नेता इतिहास के पन्नों में सिमट गए, लेकिन बहुजन महापुरुषों के मिशन पर चलने वाली बसपा आज भी मजबूती से खड़ी है और आगे भी खड़ी रहेगी।
बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन कु. मायावती जी के नेतृत्व में पार्टी लगातार संगठन को मजबूत कर रही है। उत्तर प्रदेश की जनता जानती है कि कानून व्यवस्था, सामाजिक न्याय और सर्वजन हिताय-सर्वजन सुखाय की राजनीति का सबसे मजबूत उदाहरण बसपा सरकार ने प्रस्तुत किया था।
जो लोग 2-4 सीटों के लिए समझौते और गठबंधन की राजनीति की बात कर रहे हैं, वे अपनी राजनीतिक मजबूरियों को स्वीकार कर रहे हैं। बसपा किसी की बैसाखी पर नहीं चलती, बल्कि अपने कार्यकर्ताओं और जनता के विश्वास के बल पर चुनाव लड़ती है और सत्ता तक पहुंचती है।
आज भी बहुजन समाज का सबसे बड़ा राजनीतिक विश्वास बसपा के साथ है। इसलिए बसपा को खत्म करने की बातें केवल राजनीतिक हताशा और सस्ती लोकप्रियता हासिल करने का प्रयास हैं। बहुजन समाज पार्टी पहले भी मजबूत थी, आज भी मजबूत है और आने वाले समय में और अधिक मजबूती के साथ उभरेगी।

डॉ. हसरत अली 
महानगर अध्यक्ष 
बहुजन समाज पार्टी बरेली।

Comments

Popular posts from this blog

जमा-ए-अनवर पब्लिक स्कूल में प्ले ग्रुप से कक्षा 8वीं तक का परीक्षा फल वितरण हुआ रिपोर्ट कार्ड देखकर बच्चों के खिल उठे चेहरे*

बरेली शहर सीट पर सपा के ‘एजुकेशन आइकन’ मोहम्मद कलीमुद्दीन की दमदार दावेदारी, हजारों छात्रों को डॉक्टर-इंजीनियर बनाकर बनाई मजबूत पहचान

पुलिस ने उसके बाप व भाई का भी धारा 170 बी एन एस एस में चालान कर एसडीएम नगीना की न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को जमानत नहीं मिलने पर बेकसूर बाप बेटे को जाना पड़ गया जेल।