नगर पालिका की अनूठी पहल शहर में लगाई गईं कूड़ा ट्रॉलियां,स्ट्रीट वेंडर्स को डस्टबिन देकर स्वच्छता के प्रति किया जागरूक
शाहिद खान संवाददाता पीलीभीत*
पीलीभीत। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में नगर पालिका परिषद द्वारा पालिकाध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल एवं सभासदों के नेतृत्व में वृक्षारोपण, स्वच्छता जागरूकता और डस्टबिन वितरण कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान नगर पालिका कार्यालय परिसर में फलदार पौधों का रोपण किया गया, शहर के विभिन्न स्थानों पर कूड़ा निस्तारण के लिए ट्रॉलियां रखवाई गईं तथा गौहनिया चौराहा से रेलवे क्रॉसिंग तक स्ट्रीट वेंडर्स को डस्टबिन वितरित कर स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत नगर पालिका ने शहर को स्वच्छ बनाए रखने के लिए एक नई पहल शुरू की है। जिन स्थानों पर अधिक मात्रा में कूड़ा डाला जाता है, वहां डस्टबिन के स्थान पर बड़ी ट्रॉलियां रखवाई गई हैं। पालिकाध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल ने बताया कि कई स्थानों पर लोग खुले में कूड़ा फेंक देते हैं, जिसे जानवर इधर-उधर फैला देते हैं और गंदगी फैलती है। ट्रॉलियां रखे जाने से लोग सीधे उनमें कूड़ा डाल सकेंगे, जिससे कचरा बिखरेगा नहीं और शहर की स्वच्छता व्यवस्था बेहतर होगी।
उन्होंने बताया कि ट्रॉली भरने पर पालिका कर्मचारी उसे ट्रैक्टर के माध्यम से निस्तारण स्थल तक ले जाएंगे तथा खाली होने के बाद पुनः उसी स्थान पर स्थापित कर देंगे। वर्तमान में राजा बाग कॉलोनी, मधुबन कॉलोनी, जीजीआईसी के बाहर, दूधिया मंदिर रोड, गीता मंदिर रोड तथा गुरुद्वारा के निकट ट्रॉलियां रखवाई गई हैं।
इसके बाद पालिकाध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल, सभासदों एवं पालिका कर्मचारियों के साथ गौहनिया चौराहा से रेलवे क्रॉसिंग तक पहुंचे, जहां स्ट्रीट वेंडर्स को डस्टबिन वितरित कर स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। उनसे अपील की गई कि वे कूड़ा सड़क पर न फेंककर डस्टबिन में ही डालें। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि शहर के विभिन्न क्षेत्रों में स्ट्रीट वेंडर्स को डस्टबिन वितरित कर सड़कों पर होने वाली गंदगी को रोकने का अभियान चलाया जाएगा।
इस अवसर पर सभासद निर्मल सिंह, राशिद हुसैन, राजेंद्र भारती, शिवम श्रीवास्तव, वतनदीप मिश्रा, साकेत सक्सेना, एहतशाम वली खान, सुरेश लोधी, पंकज तिवारी सहित जेई जलकल राजरानी, वरिष्ठ लिपिक अमर किशोर, तारिक हसन खां, पंकज राजपूत, दिनेश कुमार, कमलेश वर्मा, मुकेश कुमार, बृजेश, राजा, इमरान अंसारी, विकास बाबू, विपिन त्यागी, मोहन स्वरूप मोनू मिश्रा, शिवली अहमद आदि मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment